फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two cattle smugglers arrested with arms in gorakhpur

गोरखपुर: दो पशु तस्कर असलहे के साथ गिरफ्तार, पशु लदा पिकअप भी बरामद

Mon, 10 Jan 2022 04:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Jan 2022 04:51 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, बीते कई दिनों से पशु तस्करों के वारदात की सूचना पर पुलिस उनकी तलाश में थी।

विज्ञापन
Two cattle smugglers arrested with arms in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले के खजनी पुलिस ने दो पशु तस्करों को असलहे के साथ सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पशु लदा पिकअप भी बरामद किया गया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान खजनी के चकनदह निवासी मोहित यादव और वहीं के जनार्दन यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, बीते कई दिनों से पशु तस्करों के वारदात की सूचना पर पुलिस उनकी तलाश में थी।
विज्ञापन


इसी बीच जरिए मुखबिर सूचना मिली कि बांसगांव रोड पर गोगहरा पुल के पास तस्कर गुजरने वाले है। इस सूचना पर पुलिस टीम वहां पर पहुंचकर चेकिंग करने लगी। चेकिंग के दौरान पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया तो वह पिकअप को मोड़कर रोड से नीचे उतकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घेराबंदी कर गोतस्करों को पशु लदे पिकअप के साथ पकड़ लिया गया। आरोपी पहले भी पशु तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed