{"_id":"652792978e04e23ac90cf788","slug":"two-arrested-including-constable-for-smuggling-of-hashish-2023-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नेपाल से चरस की तस्करी करने वाला दरोगा गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नेपाल से चरस की तस्करी करने वाला दरोगा गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया
Fri, 13 Oct 2023 10:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 13 Oct 2023 10:06 AM IST
सार
महराजगंज पुलिस को चरस की तस्करी की सूचना मिली थी। गोरखपुर पुलिस भी धर्मशाला रेलवे ब्रिज अंडरपास के पास आरोपियों की तलाश में लगी थी। इसी बीच दोपहिया वाहन से दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोका तो भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी में पकड़े गए। उनके पास से चरस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेपाल से तस्करी कर चरस लेकर आ रहे दरोगा रविंद्र कुमार शुक्ला और उसके साथी कुलवीर सिंह को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा गोरखपुर में समन सेल में तैनात है। शाहपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तलाशी में पुलिस ने 37 किलो 80 ग्राम चरस बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया आरोपी दरोगा रविंद्र शुक्ला लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के ओमनगर का निवासी है। कुलवीर सिंह तिवारीपुर इलाके के सूरजकुंड का रहने वाला है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज पुलिस को चरस की तस्करी की सूचना मिली थी। कोल्हुई थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में गोरखपुर आई और गश्त कर रही शाहपुर पुलिस को तस्करी के बारे में जानकारी दी। दोनों थाने की पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना पर पुलिस धर्मशाला रेलवे ब्रिज अंडरपास के पास आरोपियों की तलाश में लगी थी। इसी बीच दोपहिया वाहन से दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोका तो भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी में पकड़े गए। तलाशी में दोनों के पास से चरस बरामद हुई।
घटना की सूचना सीओ गोरखनाथ को दी गई और उनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई। आरोपी रविंद्र शुक्ला ने बताया कि वह दरोगा है और चरस किसी से बरामद की है, लेकिन उसके पास इससे संबंधित कागजात नहीं मिले।
सख्ती से पूछताछ करने पर चरस तस्करी की बात कबूल ली। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह नेपाल से चरस लाकर रात में शहर में कई जगहों पर पहुंचाया करते थे। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना की सूचना सीओ गोरखनाथ को दी गई और उनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई। आरोपी रविंद्र शुक्ला ने बताया कि वह दरोगा है और चरस किसी से बरामद की है, लेकिन उसके पास इससे संबंधित कागजात नहीं मिले।
सख्ती से पूछताछ करने पर चरस तस्करी की बात कबूल ली। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह नेपाल से चरस लाकर रात में शहर में कई जगहों पर पहुंचाया करते थे। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।