{"_id":"6290644fcdda7615994a40ab","slug":"two-accused-of-mobile-robbery-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: मोबाइल लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: मोबाइल लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
Fri, 27 May 2022 11:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 27 May 2022 11:11 AM IST
सार
इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 25 मई 2021 को शाहपुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने रेलवे बौलिया कॉलोनी मोड़ के पास उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल पुलिस ने राह चलते मोबाइल लूट करने के आरोपी दो बदमाशों को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर रुस्तमपुर के पास से एक मोबाइल लूटे का आरोप है। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी को थोड़ी ही देर में दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन, पंद्रह सौ रुपये, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल के गायघाट निवासी विजय कुमार और रामगढ़ निवासी विकास निषाद के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि ऑपरेशन पाताल के तहत पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान बृहस्पतिवार तड़के एक मोबाइल छीनने की सूचना आई। सूचना पाते ही चौकी इंचार्ज आजाद चौक विशाल उपाध्याय और आजाद नगर चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम आनंद सिंह की टीम सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच पता चला कि डोमवा ढाले के पास कुछ बदमाश मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी विजय पर चार मुकदमे और विकास पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
अपहरण का आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार
शाहपुर पुलिस ने अपहरण के आरोपी को बृहस्पतिवार को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान के सवाई माधोपुर निवासी आकाश कुमार चंडालिया के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 25 मई 2021 को शाहपुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने रेलवे बौलिया कॉलोनी मोड़ के पास उसे गिरफ्तार किया।