फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two accused arrested for fraud worth crores from steel bar factory

Gorakhpur News: सरिया फैक्टरी से करोड़ों की जालसाजी के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for fraud worth crores from steel bar factory
- कंपनी के निदेशक ने दर्ज कराया था सहजनवां थाने में केस
विज्ञापन

गोरखपुर। गीडा स्थित सरिया फैक्टरी से 3.21 करोड़ की जालसाजी के दो आरोपियों को सहजनवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान शिवम गुप्ता और अनूप सिंह के रूप में हुई। पूछताछ के बाद आरोपियों को पुलिस ने जेल भिजवा दिया। कंपनी के निदेशक अशोक जालान ने तीन फर्म के मालिकों और कंपनी के एक कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सहजनवां इलाके से ही सोमवार सुबह दोनों आरोपी दबोचे गए।
सहजनवां थाना प्रभारी ने महेश चौबे ने बताया कि कंपनी के एमडी अशोक कुमार जालान की तहरीर पर सहजनवां थाने में बीके ट्रेडर्स के प्रोपराइटर वीरेंद्र कुमार गुप्ता, उनके बेटे शिवम गुप्ता, एके ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अमित गुप्ता, देव ट्रेडर्स के प्रोपराइटर कैलाश गुप्ता व फैक्टरी में तौल करने वाले अनूप कुमार सिंह के विरुद्ध जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कंपनी के एमडी अशोक कुमार जालान ने तहरीर देकर बताया था कि वर्ष 2023-24 से एक ही परिवार की तीन फर्मों की ओर से स्क्रैप की सप्लाई की जाती थी। फैक्टरी में लगे कांटे पर तौल की जिम्मेदारी तीन लोगों को थी। इसमें अनूप सिंह भी शामिल है। 27 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजे मिनी ट्रक से स्क्रैप आया था। विक्रेता के बिल के मुताबिक, मिनी ट्रक पर 6450 किलोग्राम स्क्रैप लदा था। मूल्य दो लाख 12 हजार 850 रुपये था। जब फैक्टरी में लगे कांटे पर वजन की बारी आई तो आरोप है कि अनूप कुमार सिंह ने गाड़ी कांटे पर चढ़ाकर बिना वजन कराए उतार ली। उन्होंने 6,450 किलो को सही बताया। फैक्टरी प्रबंधन को अब तक शक हो चुका था, लेकिन सबूत की तलाश थी। इसी ट्रक का दोबारा वजन कराया गया तो स्क्रैप का वजन 2,240 किलोग्राम ही था। इसके बाद ट्रक को माल सहित रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अनूप कुमार सिंह की मदद से स्क्रैप सप्लाई करने वाली फर्में वास्तविक वजन से दोगुना या तीन गुना बढ़ाकर बिल बनाती थीं। उसी में थोड़ा कम, अधिक करके अनूप बिना तौल के फैक्टरी के कांटे से भी तौल की पर्ची बना देता था। फैक्टरी परिसर में लगे कांटे के कंट्रोल बॉक्स में छेड़छाड़ की गई थी। उसका लॉक व पेपर सील तोड़ दिया गया था। कंट्रोल बॉक्स में भी वजन में गड़बड़ी की जाती थी। प्रबंधन की पूछताछ में अनूप ने स्क्रैप कारोबारियों से मिले होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed