फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   TTE committed suicide by hanging himself in his house in Shahpur area of Gorakhpur

Gorakhpur News: शाहपुर में फंदे से लटक कर टीटीई ने की खुदकुशी- पत्नी गई थी रिश्तेदार के यहां

Mon, 29 Apr 2024 11:37 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 11:37 AM IST
विज्ञापन
TTE committed suicide by hanging himself in his house in Shahpur area of Gorakhpur
रेलवे के टीटीई ने फांसी लगाकर दी जान। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के विष्णुनगर कॉलोनी में एक घर में रविवार सुबह टीटीई का फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें स्वेच्छा से देह त्यागने की बात लिखी गई है। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विष्णुनगर कॉलोनी निवासी रविंद्र कुमार शर्मा (55) पूर्वोत्तर रेलवे में टीटीई के पद पर तैनात थे। उनके दो बेटे हैं, जो लखनऊ में पढ़ाई कर रहे हैं। शनिवार को उनकी पत्नी गीता बगल में ही रिश्तेदार के घर गई थीं। घर पर कोई नहीं था। देर रात किसी समय रेलकर्मी ने मफलर का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह पत्नी घर पहुंचीं तो उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी नहीं खुला।
विज्ञापन


तब अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो रेलकर्मी का शव मफलर के सहारे फंदे से लटक रहा था। उन्होंने पत्नी के नाम पर सुसाइड नोट लिखा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि खुदकुशी की वजह घरेलू कलह हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed