{"_id":"6131f91e8ebc3e7a2a19a6a8","slug":"truck-parked-on-road-got-burnt-due-to-fire-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: सड़क पर खड़े ट्रक में लगी आग, धू-धू कर जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: सड़क पर खड़े ट्रक में लगी आग, धू-धू कर जला
Fri, 03 Sep 2021 04:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Sep 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
धू धू कर जला ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले के रामकोला-मथौली बाजार मार्ग पर मथौली बाजार स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास खड़े ट्रक में शुक्रवार को किसी वजह से आग लग गई। यह ट्रक मक्का लेकर नेपाल जा रहा था। ट्रक चालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव रानीपार हरैया निवासी ट्रक मालिक व ट्रक चालक धर्मदेव यादव अपने ट्रक पर बिहार से मक्का लेकर नेपाल जा रहे थे। गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे रामकोला-मथौली बाजार मार्ग पर बाजार के पास ही एक ईंट-भट्ठा के सामने सड़क पर ट्रक खड़ा कर घर चले गए।
शुक्रवार को ट्रक में किसी वजह से आग लग गई। इससे ट्रक का इंजन समेत ट्रक पर लदा मक्का जलकर नष्ट हो गया। शुक्रवार की सुबह धर्मदेव ट्रक के पास पहुंचे तो इस घटना की जानकारी हुई। उन्होंने कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें कहा कि ट्रक के पास आग लगने वाली कोई वस्तु नहीं थी। इसके बाद भी ट्रक में आग लगी है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में मथौली बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मदेव चौधरी ने बताया कि ट्रक जलने की तहरीर मिली है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।