फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   truck overturned two laborers died in Gorakhpur

Lockdown 3.0: तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, हैदराबाद से आ रहे दो मजदूरों की मौत

Mon, 11 May 2020 12:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 May 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
truck overturned two laborers died in Gorakhpur
accident - फोटो : सोशल मीडिया

गोरखपुर सहजनवां थाना क्षेत्र के कसरवल के पास सोमवार तड़के सुबह बालू लदे ट्रक के पलटने से उसपर सवार महाराजगंज जिले के दो मजदूरों की मौत व सात घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सहजनवां भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


सीएम योगी इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अर्थिक मदद करने की घोषणा की है।


मिली जानकारी के मुताबिक हमीरपुर से मोरंग बालू लादकर ट्रक गोरखपुर की तरफ आ रहा था। हैदराबाद से पैदल आ रहे मजदूरों ने कानपुर के पास ट्रक को रोककर उसमें सवार होकर हो गए।
विज्ञापन


अभी वह सहजनवां क्षेत्र के कसरवल के पास पहुंचे ही थे कि अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें  मजदूर परशुराम गौड़ पुत्र देवकी, निवासी कशमरीया थाना चौक जिला महराजगंज व राहुल साहनी पुत्र किशोर निवासी बरियारपुर थाना कोठीभार महराजगंज की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की हालत गंभीर

वहीं राजेश, संजय व भोला साहनी निवासी बेलवाखोर महराजगंज और रमेश, धीरज भारती, विद्यासागर व मुन्ना साहनी निवासी बरियारपुर महराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक पलटने और मजदूरों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों के मदद से घायल को सीएचसी सहजनवां पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके दो मजदूरों के शव कब्जे में लेकर जांच मे जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed