फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Truck driver corona positive got in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: ट्रक चालक निकला कोरोना पॉजिटिव, नासिक में बताया जा रहा लोकेशन

Mon, 11 May 2020 04:20 PM IST
vivek shukla पुनीत कुमार मिश्र, संतकबीरनगर।
पुनीत कुमार मिश्र, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 May 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Truck driver corona positive got in sant kabir nagar
फाइल फोटो - फोटो : PTI

खलीलाबाद के नवीन सब्जी मंडी में फल लेकर आया ट्रक चालक कोरोना पॉजिटिव मिला है, जबकि उसका लोकेशन वर्तमान में नासिक में बताया जा रहा है। रविवार की रात रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन सकते में आ गया। संबंधित चालक सिद्धार्थनगर जनपद का निवासी है। अब चालक के कॉल डिटेल के जरिए उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जाएगी।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले का निवासी ट्रक चालक नासिक से आठ मई को खलीलाबाद की नवीन सब्जी मंडी में फल लेकर आया था। सामान्य जांच के दौरान उसकी भी जांच की गई और उसके लार की जांच मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रक ड्राइवर का नाम पता लिखकर उसे लगातार संपर्क में रहने को कहा गया था। रविवार की रात को रिपोर्ट आई, जिसमे ट्रक चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसके संपर्क में आए नवीन मंडी के पांच लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। पांचों लोगों का नमूना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

चालक के मोबाइल का लोकेशन नासिक में है। एसपी को जानकारी दे दी गई है। एसपी के माध्यम से वहां के एसपी को सूचना भेजी गई है। ट्रक चालक जहां भी होगा, उसे वहां के जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया जाएगा। इधर ट्रक चालक के कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना पर नवीन मंडी में उसके संपर्क में आए लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। लोग सकते में है।

अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव ने बताया कि सीएमओ के माध्यम से सूचना मिली है। ट्रक ड्राइवर का लोकेशन पता किया जा रहा है। उसके संपर्क में आए लोगों का कॉल डिटेल के माध्यम से पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed