{"_id":"6437a1a44c71601a4d0545b5","slug":"troubled-by-financial-crisis-young-man-cut-his-neck-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने खुद की गर्दन काटी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने खुद की गर्दन काटी, हालत गंभीर
Thu, 13 Apr 2023 12:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:01 PM IST
सार
एक्सीडेंट के बाद से ही अभिषेक अवसाद में चल रहा है। कभी वह अपने काम को लेकर परेशान रहता है तो कभी किसी बात को लेकर। हालांकि, परिवार के लोग लगातार उसे समझाते रहते थे। बुधवार की शाम घर में सभी लोग मौजूद थे। अचानक किसी बात पर अभिषेक नाराज हो गया और घर में रखा सब्जी काटने का चाकू लेकर उसने अपनी गर्दन पर रेत दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोरखनाथ के शास्त्रीपुरम में आर्थिक तंगी से परेशान अभिषेक कुशवाहा (25) ने खुद की गर्दन को चाकू से काट लिया। बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और फिर युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। युवक का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से अवसाद में है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम ईडब्लूएस 28 निवासी अनिल कुशवाहा गीडा की एक फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बड़ा बेटा अभिषेक और एक बेटी है।
परिवार के लोगों के मुताबिक, अभिषेक पहले आरओ पानी की सप्लाई का काम करता था। लेकिन, जनवरी में उसका एक्सीडेंट हो गया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया था। तभी से वह घर पर ही रह रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: लिंग परीक्षण में लड़की मिली तो दी गर्भपात की दवा, रक्तस्राव से महिला की मौत
परिवार के लोगों के मुताबिक, एक्सीडेंट के बाद से ही अभिषेक अवसाद में चल रहा है। कभी वह अपने काम को लेकर परेशान रहता है तो कभी किसी बात को लेकर। हालांकि, परिवार के लोग लगातार उसे समझाते रहते थे। बुधवार की शाम घर में सभी लोग मौजूद थे।
अचानक किसी बात पर अभिषेक नाराज हो गया और घर में रखा सब्जी काटने का चाकू लेकर उसने अपनी गर्दन पर रेत दिया। उसे ऐसा करते देख उसकी छोटी बहन की नजर उसपर पड़ गई और वो शोर मचाने लगी।
आसपास के लोग भी पहुंच गए और फिर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां, गर्दन में गहरे जख्म होने की वजह से कई टांके लगे हैं। फिलहाल अभिषेक की हालत नाजुक बनी हुई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन