ये महज हादसा या साजिश: सीबीआई के डिप्टी एसपी को ट्रक से कुचलने की कोशिश, केस दर्ज
डिप्टी एसपी रूपेश ने बताया कि वर्तमान में वह कई संवेदनशील मामलों की जांच कर रहे हैं। इसमें पूर्ववर्ती केंद्र और राज्य सरकारों के कई मंत्री भी शामिल हैं। जिस प्रकार ट्रक दो बार कार में ठोकर मारते हुए पलटा उससे साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना स्थल से जुटाए फोरेंसिक सैंपल
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सीबीआई अफसर की तहरीर पर तत्काल केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू करा दी गई है। घटना स्थल पर डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम भेजकर सैंपल लिए गए हैं। मामला अतिसंवेदनशील है, जिसे देखते हुए हर पहलू पर सघनता से जांच की जा रही है। जो साक्ष्य सामने आएंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
कई अति संवेदनशील मामलों की जांच कर रहे सीबीआई के डिप्टी एसपी रूपेश कुमार महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरा लाला गांव के निवासी हैं। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से एक दिन की छुट्टी पर घर आए थे। देर शाम महराजगंज से गोरखपुर आ रहे थे। भटहट के पास ट्रक चालक ने उनकी कार में दो बार टक्कर मारी। तीसरी बार टक्कर मारने की कोशिश की, तो कार चालक ने बचा लिया। भागते समय करीब दो किलोमीटर आगे बरगदहीं चौराहे के पास सड़क किनारे रखे गिट्टी के ढेर पर चढ़कर ट्रक पलट गया।
पलटने से ट्रक चालक दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत की जानकारी ट्रक को क्रेन से हटाने के बाद ही हो पाई। चालक की पहचान कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी रतन कुमार के रूप में हुई है। उधर, ट्रक मालिक कुशीनगर के लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार गुप्ता ने तहरीर देकर सड़क किनारे गिट्टी रखने वालों पर केस दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि ट्रक बालू गिराने आया था और लौटते समय हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे के पीछे साजिश से इन्कार नहीं
डिप्टी एसपी रूपेश ने बताया कि वर्तमान में वह कई संवेदनशील मामलों की जांच कर रहे हैं। इसमें पूर्ववर्ती केंद्र और राज्य सरकारों के कई मंत्री भी शामिल हैं। जिस प्रकार ट्रक दो बार कार में ठोकर मारते हुए पलटा उससे साजिश से इन्कार नहीं किया जा सकता है। एसपी नार्थ ने मौके की जांच की है। गोरखपुर पुलिस सावधानी से जांच कर रही है।
दिल्ली के सीबीआई कार्यालय से गोरखपुर एसएसपी के पास फोन आने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी मौके पर गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस मामले को हादसा ही मान रही है।
सीबीआई के डिप्टी एसपी की तहरीर पर हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ट्रक मालिक ने भी तहरीर दी है।- मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ