फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trend of marrying within department increased in UP Police

Exclusive: सिपाहियों को पसंद आ रहीं विभागीय दुल्हनियां, अभिभावकों का भी बढ़ा है रुझान

Tue, 08 Jun 2021 12:34 PM IST
vivek shukla विश्व दीपक त्रिपाठी, देवरिया।
विश्व दीपक त्रिपाठी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Jun 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Trend of marrying within department increased in UP Police
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस महकमे में जीवन साथी चुनने को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। नये बैच के सिपाहियों को विभागीय दुल्हन और दूल्हा बेहद पसंद आ रहे हैं। एक साथ ड्यूटी और फिर बाद में दोनों के रिश्ते प्यार और अटूट संबंध में बदल जा रहे हैं। हाल के वर्षों में अभिभावकों का भी तेजी से इस तरफ रुझान बढ़ा है कि शादी बेटी की हो या बेटा की, अगर सिपाही है तो शादी भी विभागीय करेंगे। इसके लिए ट्रेनिंग के दौरान ही अभिभावक शादी के बंधन के लिए दुल्हन और दूल्हा तलाश करने में जुट जा रहे हैं। इसके बाद शादी पक्की करने के लिए एक-दूसरे के घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

  
पुलिस महकमे में विभागीय शादी का प्रचलन सबसे अधिक 2016 बैच से शुरू हुआ है। इसके बाद धीरे-धीरे बढ़ता ही गया है। करीब चार साल के दौरान करीब 100 के पार सिपाहियों ने खाकीधारी दुल्हन को जीवन साथी चुना है। इसमें कई ऐसे सिपाही हैं, जिनकी शादी प्रशिक्षण के दौरान ही अभिभावकों ने तय कर दी। 
विज्ञापन


ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद दोनों एक-दूसरे के हो गए। अब एक साथ ड्यूटी कर रहे हैं और घर भी बसा रहे हैं। खाकी दंपती की जिंदगी आर्थिक संपन्नता के साथ गुजर रही है। पति और पत्नी दोनों की सरकारी नौकरी होने के कारण परिजनों का सीना भी चौड़ा हो रहा है। जनपद में कई ऐसे सिपाही हैं, जिनकी पत्नी दूसरे जनपद में सिपाही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक

साइबर सेल में तैनात प्रद्युम्न जायसवाल और क्राइम ब्रांच में तैनात रिया जायसवाल, पूर्णिमा चौधरी के पति भी सिपाही हैं। दोनों दंपती एक साथ एक विभाग में नौकरी कर रहे हैं। अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। सिपाही प्रद्युम्न कहते हैं कि ऐसा प्रचलन बढ़ा है कि लोग अब विभाग में ही शादी कर रहे हैं। जिले में ऐसे बहुत से पुलिसकर्मी हैं।

केस दो
ऐच्छिक ब्यूरो में तैनात वर्तिक के पति सौरभ त्रिपाठी डॉयल 112 में तैनात हैं। दोनों की शादी परिजनों ने बड़े ही धूमधाम से की थी। अब एक-दूजे के साथ जिंदगी का खुशहाल सफर तय क रहे हैं। इसी तरह महिला सिपाही शक्ति के पति भी सिपाही हैं। जो एक थाने पर तैनात हैं।

केस तीन
महिला थाने में तैनात सिपाही अर्चना के पति मईल थाने में हैं। इसी तरह खामपार, बनकटा, कोतवाली में करीब आधा दर्जन ऐसे सिपाही हैं, जिनकी पत्नी पुलिस महकमे में है। दोनों शादी की डोर में बंध चुके हैं।  

प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस प्रकाश चंद्र पांडे ने बताया कि करीब 100 के पार ऐसे पुलिसकर्मी हैं जो पति-पत्नी दोनों विभाग में तैनात हैं। यह अच्छी बात है कि एक ही विभाग में दोनों हैं। इससे घर परिवार की प्रगति का रास्ता खुलता है। विभाग में ऐसी शादियों का प्रचलन तेजी से बढ़ना अच्छी बात है। दोनों मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed