{"_id":"63dcc05b92c3ef646a31f4d0","slug":"treat-yourself-to-a-massage-at-gorakhpur-railway-station-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर मसाज कराएं और थकान मिटाएं, लखनऊ जंक्शन पर सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर मसाज कराएं और थकान मिटाएं, लखनऊ जंक्शन पर सुविधा शुरू
Fri, 03 Feb 2023 01:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Feb 2023 01:35 PM IST
सार
लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक लखनऊ जंक्शन पर तीन चेयर मसाल लगा दिए गए हैं। गोरखपुर जंक्शन इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द यात्रियों को मसाज कराकर थकान मिटाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर मसाज की सुविधा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लंबी दूरी की यात्रा करने या ट्रेन से इंतजार में थकान महसूस हो रही है तो रेलवे स्टेशन पर ही मसाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए यात्रियों को निर्धारित शुल्क देना होगा। रेल प्रशासन ने बड़े स्टेशनों पर मसाज चेयर लगाने का निर्णय लिया है। लखनऊ जंक्शन पर तीन मसाज चेयर लगाए गए हैं, गोरखपुर में जल्द ही सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
चेयर मसाज के लिए रेल प्रशासन समय के अनुसार शुल्क तय किए हैं। यात्री को सामान्य मसाज में 09 मिनट के लिए 90 रुपये एवं 18 मिनट के लिए 180 रुपये में ’जीरो ग्रैविटी’ शरीर के पिछले हिस्से का भी मसाज होगा।
विज्ञापन
27 मिनट के लिए 270 रुपये में ’लोअर बॉडी’ को रिलैक्स मिलेगा तथा 36 मिनट के मसाज में ’अपर बॉडी’ को रिलैक्स मिलेगा, जिसके लिए 360 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक लखनऊ जंक्शन पर तीन चेयर मसाल लगा दिए गए हैं। गोरखपुर जंक्शन इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द यात्रियों को मसाज कराकर थकान मिटाने की सुविधा मिलेगी।