{"_id":"6565b0cc4977133e57024f74","slug":"treason-by-calling-to-work-in-marriage-case-registered-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी में काम करने के लिए बुलाकर की छेड़खानी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी में काम करने के लिए बुलाकर की छेड़खानी, केस दर्ज
Tue, 28 Nov 2023 02:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बड़हलगंज के क्यामुद्दीन और इंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि घर पर वैवाहिक आयोजन में काम के लिए बुलवाया गया था, लेकिन बल प्रयोग कर छेड़खानी करने लगे।
महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसके जानने वाले क्यामुद्दीन शहर में 10 दिन पहले मिले और कहा इंद्र बहादुर सिंह के लड़के की शादी है। काम में सहयोग करने के लिए पांच से छह दिन पहले बुलाया गया। आरोप है कि 21 नवंबर की सुबह सात बजे इंद्रबहादुर के घर पहुंच गई।
घर के बाहर इंद्र बहादुर के साथ क्यामुद्दीन भी मौजूद था। इंद्रबहादुर छत पर कमरे की सफाई कराने ले गया। आरोप है कि कमरे के अंदर जाते ही इंद्रबहादुर जोर-जबरदस्ती करने लगा जबकि बाहर से क्यामुद्दीन ने दरवाजा बंद कर दिया था। बताया कि विरोध करने पर क्यामुद्दीन ने दरवाजा खोला।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी खुद को फिल्म जगत से जुड़ा बताता है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों पर नामजद केस दर्ज किया गया है। जांच चल रही है।