कोरोना पर वार: इलेक्ट्रिक बसों में बिना मास्क सफर की इजाजत नहीं, लोगों को किया जा रहा जागरूक
इलेक्ट्रिक बसों में हर दिन करीब सात हजार लोग सफर कर रहे हैं। शुरुआती दिनों की तुलना में इन दिनों यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में अब इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा करने के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने इलेक्ट्रिक बसों में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिया है।
महेसरा स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो से प्रतिदिन 15 बसों का संचालन किया जा रहा है। ये बसें शहर के तय तीन रूटों पर संचालित हो रही हैं। यात्रियों की संख्या भी अधिक हैं। यात्रा के दौरान मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही संचालन के बाद बसें जैसे ही डिपो में पहुंच रही हैं उन्हें सैनिटाइज भी कराया जा रहा है ताकि यात्रियों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।
चालक और परिचालक कर रहे जागरूक
इलेक्ट्रिक बसों में हर दिन करीब सात हजार लोग सफर कर रहे हैं। शुरुआती दिनों की तुलना में इन दिनों यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए चालक और परिचालक यात्रियों को जागरूक कर रहे हैं।
पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड साइड इंचार्ज पवन कुमार ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। डिपो में आने के बाद सभी बसों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही चालकों और परिचालकों द्वारा यात्रियों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।