{"_id":"691e16cead439411d80c768a","slug":"transport-nagars-kushal-pharma-raided-records-of-codeine-containing-cough-syrup-found-gorakhpur-news-c-7-gkp1053-1140250-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रांसपोर्टनगर के कुशल फार्मा पर छापा, कोडीनयुक्त कफ सिरप के मिले रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रांसपोर्टनगर के कुशल फार्मा पर छापा, कोडीनयुक्त कफ सिरप के मिले रिकॉर्ड
विज्ञापन
- एक साल में बिका है 41 हजार शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप
- गोरखपुर-बस्ती मंडल के जिलों में हुई है सप्लाई, ड्रग इंस्पेक्टर करेंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर स्थित दवा की दुकान कुशल फार्मा पर मंगलवार शाम को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारा। इस दुकान से पिछले एक साल में लगभग 41 हजार शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप की बिक्री के रिकॉर्ड मिले हैं। कफ सिरप की इतनी बड़ी मात्रा में बिक्री से आशंका जताई जा रही है कि कहीं इसका उपयोग नशे के लिए तो नहीं किया जा रहा। इसलिए विभाग अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है।
प्रारंभिक जांच में कुशल फार्मा ने खरीद-बिक्री का पूरा विवरण उपलब्ध करा दिया है। इसमें उन सभी मेडिकल स्टोर की सूची शामिल है, जहां पिछले एक साल में यह कफ सिरप भेजा गया है। अब विभाग ने इस सूची के आधार पर सभी जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने क्षेत्रों के मेडिकल स्टोर से बिक्री का रिकॉर्ड तलब करें और जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
कोडीनयुक्त कफ सिरप नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने के कारण इसकी सख्त निगरानी रखी जाती है। इसकी बिक्री का हिसाब रखना हर मेडिकल स्टोर के लिए अनिवार्य है, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में हुई सप्लाई ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। कुशल फार्मा से गोरखपुर-बस्ती मंडल के छह जिलों देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में यह कफ सीरप भेजा है। सभी जनपदों के ड्रग इंस्पेक्टरों को संबंधित मेडिकल स्टोर की सूची भेज दी गई है, ताकि बिक्री का पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा सके।
विज्ञापन
कोट
आयुक्त औषधि प्रशासन रौशन जैकब के निर्देश पर जांच की जा रही है। फर्म से मिले रिकॉर्ड के आधार पर अन्य जिलों में भी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
- पूरन चंद, सहायक आयुक्त औषधि, गोरखपुर