{"_id":"69581b7de3b0ca290d0cb559","slug":"transport-department-action-16-drivers-suspended-driving-licenses-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1184927-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: परिवहन विभाग की कार्रवाई, 16 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: परिवहन विभाग की कार्रवाई, 16 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को जिले के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुरारी इंटर कॉलेज के सामने और लखनऊ-गोरखपुर मार्ग स्थित बोक्टा क्षेत्र में बिना हेलमेट दोपहिया चलाने और रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कुल 123 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 16 चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए।
यह प्रवर्तन अभियान संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजय झा के नेतृत्व में चलाया गया। जांच के दौरान चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वालों को बीआईएस मानक हेलमेट पहनने, चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने शीशे पर काली फिल्म न लगाने, अपनी लेन में चलने और जाम न लगाने के निर्देश दिए। शीत ऋतु में कोहरे को देखते हुए फॉग लाइट और डी-फॉगर के प्रयोग, कम दृश्यता में सावधानी से वाहन चलाने की अपील की गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नरेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी और प्रवर्तनकर्मी मौजूद रहे।