फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trains will run on third line from Cantt to Kusmhi

खुशखबर: कैंट से कुसम्ही तक तीसरी लाइन पर दौड़ेंगी ट्रेनें, 60 फीसदी काम पूरा

Tue, 11 Jan 2022 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Jan 2022 01:27 PM IST
सार

 प्लेट फार्मों के खाली नहीं होने से यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां जगह-जगह खड़ी रहती हैं। छपरा और वाराणसी रूट से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें कैंट व गोंडा, नौतनवा, बढ़नी रूट की ट्रेनें नकहा स्टेशन पर रुकती हैं।

विज्ञापन
Trains will run on third line from Cantt to Kusmhi
गोरखनाथ ओवरब्रिज से सूरजकुंड की ओर बनाई जा रही नई रेल लाइन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इस वर्ष गोरखपुर कैंट से कुसम्ही तक तीसरी लाइन पर ट्रेनें दौड़ने लगेेंगी। पटरियों को बिछाने का काम चल रहा है। दिसंबर तक इसे बनाने का लक्ष्य है। इसके बाद कैंट से डोमिनगढ़ के बीच तीसरी लाइन का काम पूरा हो जाएगा। तीसरी लाइन के बनने से गोरखपुर जंक्शन यार्ड में मालगाड़ियों की लंबी लाइन नहीं लगेगी। न ही ट्रेनें कैंट, नकहा और डोमिनगढ़ स्टेशन पर खड़ी होंगी।

विज्ञापन


डोमिनगढ़-कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन की लंबाई 21.5 किमी है। इसके लिए 186.85 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। मिट्टी भराई (अर्थ) और पुल (ब्रिज) का कार्य लगभग पूरा हो गया है। दो बड़े पुल बन चुके हैं। कुल पांच छोटे पुलों में चार का निर्माण हो चुका है। गोरखपुर से डोमिनगढ़ के बीच का कार्य चल रहा है। साथ ही गोरखपुर जंक्शन से नकहा तक ट्रैक का दोहरीकरण भी चल रहा है। इसे 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


 

कम होगा गोरखपुर जंक्शन पर लोड

गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेनों का लोड बढ़ता जा रहा है। इस रूट से होकर रोजाना लगभग 150 यात्री ट्रेनें तथा करीब 50 मालगाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे में ट्रेनों का समय पालन प्रभावित होता है। प्लेट फार्मों के खाली नहीं होने से यात्री ट्रेनें और मालगाड़ियां जगह-जगह खड़ी रहती हैं। छपरा और वाराणसी रूट से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें कैंट व गोंडा, नौतनवा, बढ़नी रूट की ट्रेनें नकहा स्टेशन पर रुकती हैं।

मालगाड़ियां छपरा से गोंडा तक बिना रुके चलेंगी

बस्ती से आने वाली ट्रेनों को अक्सर आउटर पर आकर खड़ा कर दिया जाता है। इससे यात्री परेशान रहते हैं। तीसरी रेल लाइन बिछने से ट्रेनों के संचलन में सहूलियत मिलेगी। नई रेल लाइन से होते हुए मालगाड़ियां छपरा से गोंडा तक बिना रुके पहुंच जाएंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आधारभूत संरचना सुधार एवं विस्तार के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं। डोमिनगढ़-गोरखपुर- कुसम्ही लाइन का कार्य तथा गोरखपुर-नकहा दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है। अभी तक 60 प्रतिशत से ज्यादा कार्य पूरे हो चुके हैं। इस लाइन के बन जाने से डोमिनगढ़-कुसम्ही के बीच ट्रेनों का परिचालन और बेहतर हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed