फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trains will run from Gorakhpur Cantt to Paniahwa at speed of 110 km in new year

गोरखपुर: बढ़ेगी रफ्तार, आरामदायक होगा सफर, नहीं लगेंगे झटके

Sat, 15 Oct 2022 01:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Oct 2022 01:38 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि रेलखंडों की स्पीड बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिन खंडों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा कम है। वहां गति बढ़ाने पर काम चल रहा है।
 

विज्ञापन
Trains will run from Gorakhpur Cantt to Paniahwa at speed of 110 km in new year
रेलवे ट्रैक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नए साल में गोरखपुर कैंट से पनियहवा तक ट्रेनें 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। इसके लिए रेल लाइन को बेहतर बनाने का काम अंतिम चरण में है। इससे ट्रेनों की रफ्तार तो बढ़ेगी साथ ही झटके भी नहीं लगेंगे। दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

विज्ञापन


अभी इस रूट पर अधिकतम रफ्तार क्षमता 100 किमी प्रति घंटा है। फिलहाल, आधुनिक मशीनों से रेल लाइनों का नवीनीकरण, प्वाइंट और स्लीपर को बदलने तथा मशीन पैकिंग, गिट्टी की सफाई आदि कार्य तेजी के साथ चल रहा है।
विज्ञापन


दिसंबर तक सभी कार्यों को पूरा कराने का लक्ष्य है। ट्रैक को 110 किमी प्रति घंटा के लायक बनाने के बाद उस पर 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


32 एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं इस रूट पर
गोरखपुर से पनियहवा रूट पर 16 जोड़ी यानी 32 एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। इसके अलावा छह जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें भी गुजरती हैं। 110 किमी की रफ्तार होने से इन ट्रेनों के समय पालन में सुधार होगा।

रूट की प्रमुख ट्रेनें
सप्तक्रांति एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, बापूधाम, अवध एक्सप्रेस, राप्तीगंगा एक्सप्रेस, चंपारण सत्याग्रह स्पेशल, जयनगर स्पेशल, गोरखपुर-कोलकाता स्पेशल, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल आदि।


रेलखंडों की स्पीड बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिन खंडों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा कम है। वहां गति बढ़ाने पर काम चल रहा है।- पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed