फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trains will run at a speed of 75 km even in fog

Railways News: कोहरे में भी 75 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, लग रहा फॉग सेफ डिवाइस

Wed, 29 Nov 2023 03:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Nov 2023 03:33 PM IST
सार

अभी तो छठ पूजा के ही यात्री कम नहीं हो रहे हैं, ऊपर से अब कोहरे के चलते दो दर्जन से अधिक ट्रेनें भी एक दिसंबर से निरस्त हो जाएंगी। इससे रेल यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। जो ट्रेनें निरस्त होंगी, उसमें कई गाड़ियां दिल्ली-मुंबई समेत कई महत्वपूर्ण जगह आती-जाती हैं।

विज्ञापन
Trains will run at a speed of 75 km even in fog
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

कोहरे के दौरान भी ट्रेनों के संचालन में कोई बाधा न आए, इसके लिए सभी ट्रेनों में फॉग सेफ डिवाइस लगेगी। यह डिवाइस सिग्नल के 500 मीटर पहले ही लोको पायलटों को सतर्क कर देती है। इस डिवाइस के लगने के बाद ट्रेनों को 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है, जबकि बिना इस डिवाइस के अधिकतम स्पीड 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रखी जाती है।

विज्ञापन


हर साल दिसंबर और जनवरी में घने कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालित प्रभावित हो जाता है। कई बार सिग्नल दिखाई नहीं देने की वजह से हादसों की भी आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए कोहरे से प्रभावित क्षेत्र में चलने वाली सभी गाड़ियों के इंजनों में फाग सेफ डिवाइस लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों, क्राॅसिंगों और सिग्नलों पर पारंपरिक नियमों और संसाधनों को चालू रखा जाएगा।
विज्ञापन


फाग सेफ डिवाइस एक बैटरी ऑपरेटेड यंत्र होता है, जिसे ट्रेन के इंजन में रखा जाता है। इसमें जीपीएस की सुविधा होती है। इस यंत्र में एक वायर वाला एंटीना होता है, जिसे इंजन के बाहरी हिस्से में फिक्स कर दिया जाता है। यह एंटीना इस डिवाइस में सिग्नल को रिसीव करने के लिए लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बैरक में पंखे से लटकर पुलिस जवान ने दी जान, मचा हड़कंप

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कोहरे में ट्रेनों के संरक्षित एवं सुरक्षित संचलन सुनिश्चित करने के लिए सभी सावधानियां अपनाई जा रही हैं। सभी ट्रेनों (लोकोमोटिव) में फाग सेफ डिवाइस लगाई जा रही है। यह एक जीपीएस आधारित डिवाइस है जिसके माध्यम से लोको पायलट को सिग्नल की जानकारी पूर्व में ही मिल जाती है। इसके फलस्वरूप कोहरे में ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 75 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इस डिवाइस के बिना अथवा इसके लगने के पूर्व अधिकतम रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल से लाकर खपाया जा रहा तस्करी का कॉस्मेटिक सामान, ऐसे कमा रहे हैं लाभ

कोहरे के चलते दो दर्जन से अधिक ट्रेनें होंगी निरस्त
अभी तो छठ पूजा के ही यात्री कम नहीं हो रहे हैं, ऊपर से अब कोहरे के चलते दो दर्जन से अधिक ट्रेनें भी एक दिसंबर से निरस्त हो जाएंगी। इससे रेल यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। जो ट्रेनें निरस्त होंगी, उसमें दिल्ली-मुंबई समेत कई महत्वपूर्ण जगह आती-जाती हैं।

हालांकि, रेल प्रशासन का कहना है कि हर साल सर्दियों में दिसंबर-जनवरी में कुछ ट्रेनों को निरस्त किया जाता है। मंगलवार को जीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर चर्चा की गई। अब बुधवार को ट्रेनों का कैंसिलेशन लिस्ट जारी हो सकता है। हमसफर ट्रेन का फेरा भी कम हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed