{"_id":"658c7e335f87e6197203a79b","slug":"trains-stuck-in-fog-vaishali-gorakhdham-all-arrived-late-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-414466-2023-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: कोहरे के चक्रव्यूह में फंसी ट्रेंनें, वैशाली-गोरखधाम सब देर से आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: कोहरे के चक्रव्यूह में फंसी ट्रेंनें, वैशाली-गोरखधाम सब देर से आईं
Thu, 28 Dec 2023 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:42 AM IST
सार
दिल्ली से बिहार जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस 11:30 घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस 10 घंटे, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 16 घंटे की देरी से आई। ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री पूछताछ केंद्र पर जाकर लोकेशन जानने की कोशिश करते रहे। इसके चलते पूछताछ काउंटर पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर सात पर ट्रेन के इंतजार में खड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर और बाराबंकी में रेल ट्रैक पर चल रहे कार्य के चलते ट्रेनें पहले से ही देर से चल रहीं थी, बुधवार को कोहरे ने भी ट्रेनों का संचलन प्रभावित कर दिया। दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह की जगह रात में पहुंची। सबसे ज्यादा प्रभावित कोच्चीवली-गोरखपुर एक्सप्रेस रही, जो करीब 27 घंटे की देरी से चल रही थी। रात में खुले में ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन
बुधवार को रेलवे स्टेशन पर सबसे ज्यादा परेशानी गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के यात्रियों को हुई। कोच्चीवली एक्सप्रेस की रेक को लगाकर ही ओखा एक्सप्रेस को सुबह रवाना किया जाना था। लेकिन, जब कोच्चीवली ट्रेन के आने की उम्मीद नहीं दिखी तो रेल प्रशासन ने ओखा एक्सप्रेस की रेक को लगाकर रवाना कर दिया। यह ट्रेन सुबह की जगह शाम को छह बजे गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: ठंड में बढ़ा तापमान...किसान-व्यापारी सभी परेशान
विज्ञापन
वहीं, दिल्ली से बिहार जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस 11:30 घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस 10 घंटे, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 16 घंटे की देरी से आई। ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री पूछताछ केंद्र पर जाकर लोकेशन जानने की कोशिश करते रहे। इसके चलते पूछताछ काउंटर पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही। बिहार जाने वाले यात्रियों ने जब देखा कि ट्रेन ज्यादा विलंब से आ रही है तो उन्होंने टिकट को वापस कर किराया लेकर बस से रवाना हो गए।
कोच्चीवली एक्सप्रेस से जाने के लिए सुबह ही आ गया था। लेकिन, इंतजार में पूरा दिन बीत गया। पता नहीं अब यह ट्रेन कब पहुंचाएगी।- रामा, यात्री
ट्रेन के बारे में पता रहता कि शाम को जाएगी तो परेशान नहीं होना पड़ता। पूछताछ केंद्र पर भी ट्रेन के बारे में समय की सही जानकारी नहीं दी गई।-देवा, यात्री
ट्रेन के बारे में पता रहता कि शाम को जाएगी तो परेशान नहीं होना पड़ता। पूछताछ केंद्र पर भी ट्रेन के बारे में समय की सही जानकारी नहीं दी गई।-देवा, यात्री