फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Train late and fight for seat in gorakhpur

Gorakhpur News: ट्रेन लेट और उस पर सीट के लिए मारामारी, आरपीएफ के जवानों ने संभाला

Tue, 28 Nov 2023 04:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Nov 2023 04:06 PM IST
सार

स्टेशन पर ट्रेन आने से करीब एक घंटे पहले ही प्लेटफार्म पर पहुंच गए थे। गोरखपुर से मुंबई के लिए चलने वाली (1028) गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन सोमवार की देर शाम तक शुरू ही नहीं हो पाई थी। क्योंकि इस ट्रेन का रैक नहीं मिल पाया था।

विज्ञापन
Train late and fight for seat in gorakhpur
बाघ एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़भाड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली और छठ पूजा में आने वालों की सुविधा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें विलंब से आ रही हैं उसपर भी सीट को मारामारी बनी हुई है।

विज्ञापन


सोमवार को बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन पांच घंटे देर से गोरखपुर जंक्शन पर पहुंची। वहीं मुंबई से आने वाली दादर-गोरखपुर स्पेशल 24 घंटे देरी से चल रही थी। दोपहर में आई बाघ एक्सप्रेस में बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ संभालने को आरपीएफ जवानों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से त्योहारों की भीड़ को देखते हुए 80 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों का जगह-जगह स्टापेज होने व क्रॉसिंग में दिक्कत के चलते रेलवे ट्रैक पर जाम बढ़ गया है। नतीजा यह है कि अधिकांश ट्रेनें विलंब से चलने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल (02563) दोपहर तीन बजे की जगह रात 8.11 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन के इंतजार में खड़े कुशीनगर के अवनीश सिंह ने बताया कि बेटीदिल्ली में पढ़ती है। अन्य ट्रेनों में ने भीड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन विलंब से जाने का निर्णय लिया, लेकिन यह ट्रेन काफी विलंब से आई।

स्टेशन पर ट्रेन आने से करीब एक घंटे पहले ही प्लेटफार्म पर पहुंच गए थे। गोरखपुर से मुंबई के लिए चलने वाली (1028) गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन सोमवार की देर शाम तक शुरू ही नहीं हो पाई थी। क्योंकि इस ट्रेन का रैक नहीं मिल पाया था। वहीं मुंबई से आ रही दादर-गोरखपुर स्पेशल (1027) करीब 24 घंटे की देरी से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed