{"_id":"6161a62c8ebc3e62985f6e2b","slug":"traffic-will-be-changed-on-many-roads-of-gorakhpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शहर के कई रास्तों पर आज बदला रहेगा यातायात, सुबह सात बजे से लागू डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शहर के कई रास्तों पर आज बदला रहेगा यातायात, सुबह सात बजे से लागू डायवर्जन
Sun, 10 Oct 2021 02:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:59 AM IST
सार
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09.30 से 11.30 बजे एवं द्वितीय पाली 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा में कुल 15929 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
डायवर्जन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09.30 से 11.30 बजे एवं द्वितीय पाली 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा में कुल 15929 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इससे देखते हुए रुट डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक आरआर गौतम ने बताया कि सुबह सात बजे से डायवर्जन लागू हो जाएगा।
यहां सुबह सात बजे से लागू डायवर्जन
इन रास्तों पर नहीं जाएंगे वाहन
विज्ञापन
यहां सुबह सात बजे से लागू डायवर्जन
- फरेंदा की तरफ से आने वाले भारी वाहन जंगल कौड़िया से फोरलेन होकर जाएंगे।
- वाराणसी की तरफ से आने वाले भारी वाहन बाघगाड़ा से फोरलेन होते हुए जाएंगे।
- कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कोनी तिराहा से रामनगर, करजहां होते हुए जाएंगे।
- देवरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन फोरलेन से जाएंगे।
- लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को कालेसर के पास सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
- कप्तानगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को पिपराइच कस्बे से पहले थाना पिपराइच के पास समय सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक रोका जाएगा।
- रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से देवरिया जाने वाली सभी बसें यूनिवर्सिटी चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कूड़ाघाट होकर जाएंगी।
- देवरिया की तरफ से गोरखपुर आने वाली सभी बसें खोराबार बाईपास से तारामंडल, छात्र संघ तिराहा, यूनिवर्सिटी चौराहा होकर बस स्टैंड आएंगी।
- रेलवे बस स्टैंड से फरेंदा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर की तरफ जाने वाली सभी बसें यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर, चार फाटक ओवरब्रिज, पादरी बाजार, खजांची चौराहा होकर जाएंगी।
- महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, फरेंदा की तरफ से आने वाली सभी बसें खजांची से पादरी बाजार कौवाबाग, मोहद्दीपुर होकर आएंगी।
विज्ञापन
इन रास्तों पर नहीं जाएंगे वाहन
- अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर एंव बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहन नही जा सकेंगे।
- गोलघर से विजय चौराहा और विजय चौराहा से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहन नही जा सकेंगे।
- सुमेर सागर से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
- शास्त्री चौराहा से घोष कंपनी की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
- आंबेडकर चौराहा से तमकुही की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को अंबेडकर चौराहा से छात्रसंघ भवन की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।