{"_id":"626b79b22b5c7f016c7fea4d","slug":"traffic-change-for-four-hours-in-gorakhpur-for-alvida-ki-namaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा की नमाज: गोरखपुर में चार घंटे बदला रहेगा यातायात, यहां देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा की नमाज: गोरखपुर में चार घंटे बदला रहेगा यातायात, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Fri, 29 Apr 2022 11:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
परिवर्तित रहेगा यातायात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलविदा की नमाज को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी ट्रैफिक एसपी सिंह ने बताया कि नमाज विभिन्न मस्जिदों में अदा की जाएगी, जिसमें भारी संख्या में पुरुष एवं बच्चे शामिल होते हैं। इसको देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है।
इन रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित
इन रास्तों से जाएंगे वाहन
विज्ञापन
इन रास्तों पर आवागमन प्रतिबंधित
- जामा मस्जिद से घंटाघर की तरफ से जाने वाले रास्ते पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
- अलहदादपुर की तरफ से रायगंज होते हुए घंटाघर की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेंगे।
- नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- रेती चौराहा से घंटाघर की तरफ वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
- इलाहीबाग चौराहा से बहरामपुर बंधे की तरफ जाने वाले रास्ते पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
इन रास्तों से जाएंगे वाहन
- बर्फखाना से भारी वाहन शहर की ओर नहीं आएंहे, उन्हें लालडिग्गी बंधा की ओर मोड़ दिया जाएगा।
- अलीनगर चौराहा से हजारीपुर जाने वाले वाहनों को विजय चौराहा या तरंग टाकीज की ओर से निकाला जाएगा। जटाशंकर की तरफ से हजारीपुर की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
- टीपीनगर तिराहा, नार्मल टैक्सी स्टैंड से तुर्कमानपुर व घंटाघर एवं घोष कंपनी की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
- हुमांयूपुर ओवरब्रिज, तरंग चौराहा से अलीनगर चौराहा की ओर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- करमचन्द चौराहा से बहरामपुर की ओर वाहनों की आवाजाही बद रहेगी।
- गोरखनाथ ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग से उत्तर गोरखनाथ की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
- हुमांयूपुर ओवरब्रिज से सवारी गाड़ी को गोरखनाथ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- फरेंदा से गोरखपुर आने वाले वाहनों को बरगदवां तिराहे से गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। उन्हें बरगदवा चौकी तिराहा से खाद कारखाना की तरफ तरफ मोड़ दिया जाएगा।
- महानगर से फरेंदा की ओर जाने वाली सवारी मोटर गाड़ियां एवं निजी बसें रेलवे स्टेशन, मोहद्दीपुर चौराहा, चारफाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाईपास, बरगदवा होकर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन