{"_id":"6a1b4f0acf4bb344e50daa9e","slug":"traders-and-political-parties-expressed-displeasure-over-the-decision-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1338254-2026-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जून का बिल देगा झटका: 10% सरचार्ज से भड़के व्यापारी-सियासी दल, बोले- जनता पर सीधी मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून का बिल देगा झटका: 10% सरचार्ज से भड़के व्यापारी-सियासी दल, बोले- जनता पर सीधी मार
Sun, 31 May 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 31 May 2026 02:26 AM IST
सार
जून के बिजली बिल में 10 प्रतिशत सरचार्ज जोड़ने के फैसले पर गोरखपुर में व्यापारियों और राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सभी ने एक महीने की अस्थायी बढ़ोतरी को भी चिंताजनक बताया। कहा कि स्थायी हुई तो आम जनता की मुश्किलें बढ़ जाएंगी और महंगाई की मार और तेज होगी।
विज्ञापन
बिजली बिल बढ़ेगा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
जून के बिजली बल में 10 प्रतिशत सरचार्ज बढ़ाए जाने को लेकर व्यापारियों और राजनीतिक दलों पदाधिकारियों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि अस्थायी बढ़ोतरी पर किसी तरह से काम चला लेंगे लेकिन स्थायी रूप से सभी की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा। सरकार बढ़ती महंगाई के बीच आमजनता के बारे में भी सकारात्मक रूप से सोच कर रास्ता निकाले।
विज्ञापन
गोपाल जायसवाल, अध्यक्ष, गोरखपुर किराना कमेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिजली और परिवहन सेवाओं की लागत बढ़ने से व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा। वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी और बाजार में मांग कमजोर हो सकती है, जिससे स्थानीय व्यापार की रफ्तार प्रभावित होगी: गोपाल जायसवाल, अध्यक्ष, गोरखपुर किराना कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय सिंघानियां, अध्यक्ष, चेंबर ऑफ कामर्स
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 प्रतिशत बिजली दर वृद्धि छोटे उद्योगों पर ताला लगाने जैसा फैसला है। महंगी बिजली से उत्पादन लागत बढ़ेगी और इसका बोझ अंतत: आम जनता पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ईमानदार उपभोक्ताओं और व्यापारियों को राहत मिलनी चाहिए: संजय सिंघानिया, अध्यक्ष, चेंबर ऑफ कॉमर्स
परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा, जिला महासचिव, बसपा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। पेट्रोल, बिजली और खाद्य पदार्थों सहित रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है: परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा, जिला महासचिव, बसपा
विजय कुमार श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिजली निगम पहले स्मार्ट मीटर और फिर प्रीपेड मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान कर चुका है। गर्मी के दौरान बिजली कटौती से जनता परेशान है और ऐसे समय में सरचार्ज बढ़ाने का निर्णय लोगों की मुश्किलें और बढ़ाएगा: विजय कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
ब्रजेश गौतम, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सरकार का यह निर्णय जनहित में नहीं है। इस कदम से उपभोक्ताओं का नुकसान होगा। सरकार की हम निंदा करते हैं। यह सरकार आम लोगों के हितों के विपरीत काम कर रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है: ब्रजेश कुमार गौतम, जिलाध्यक्ष सपा
डॉ योगेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री भाजपा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वैश्विक संकट के इस दौर में हर चीज महंगी हुई है। सरकार को मजबूरी में यह फैसला लेना पड़ा। अगर सरचार्ज बढ़ा है तो बिजली के उपभोक्ताओं के लिए जो थोड़ी बहुत दिक्कतें हैं उसे दूर किया जाएगा। कोशिश होगी की बिजली की व्यवस्था लोगों को 24 घंटे मिलती रहे: योगेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री, भाजपा