Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Trade show and exhibition organized on GIDA Foundation Day

Gorakhpur News: गीडा स्थापना दिवस पर ट्रेड-शो एवं प्रदर्शनी का आयोजन

Wed, 04 Nov 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 04 Nov 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Trade show and exhibition organized on GIDA Foundation Day
गोरखपुर। 30 नवंबर को ''''''''गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण'''''''' (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस के आलोक में लगने वाले ''''''''ट्रेड-शो एवं प्रदर्शनी'''''''' का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होना प्रस्तावित है। पिछले वर्षों के अनुभव एवं उत्साह के फलस्वरुप इस वर्ष और भी व्यापक स्तर पर पूर्वांचल एवं प्रदेश में निर्मित उत्पादों का ''''''''ट्रेड-शो एवं प्रदर्शनी'''''''' लगाई जा रही है।
विज्ञापन

स्थापना दिवस के संबंध में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। पूरा भरोसा है कि इस वर्ष भी वह शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार सुबह 11 बजे से गीडा सभागार में मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विशाल कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक होनी है। बैठक में प्रमुख रूप से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राम प्रकाश, सहायक महाप्रबंधक केएन श्रीवास्तव, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह आदि पदाधिकारी एवं अन्य प्रमुख उद्यमी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed