{"_id":"6253c0a6e321a33a590dbd3e","slug":"tractor-driver-shot-by-miscreants-condition-critical-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ट्रैक्टर चालक को बदमाशों ने गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ट्रैक्टर चालक को बदमाशों ने गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 11 Apr 2022 11:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:16 AM IST
सार
थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। बताया जा रहा है गांव की एक युवती से उसने प्रेम विवाह किया है। विवाह से पहले दोनों परिवार शादी को राजी नहीं थे। फिलहाल, सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के सलारपुर पुलिया के पास रविवार रात आठ बजे बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक अरबाज (20) को गोली मार दी। घटना के वक्त घायल भलुआन चौराहे से अपने गांव मितानपुर जा रहा था। जबड़े में गोली लगने की वजह से गंभीर रूप से अबबाज घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मितानपुर निवासी अरबाज खान कुछ महीने पहले ही अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चला रहा है। इन दिनों खेती की काम की वजह से वह अक्सर रात में घर आता है। रविवार रात में वह चौराहे से अपना काम निपटाकर गांव जा रहा था, तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। बताया जा रहा है गांव की एक युवती से उसने प्रेम विवाह किया है। विवाह से पहले दोनों परिवार शादी को राजी नहीं थे। फिलहाल, सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि गोली से घायल युवक को भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।