Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   TP Nagar to Padleganj six-lane flyover will be ready in February

Gorakhpur News: टीपीनगर से पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर फरवरी में होगा तैयार

Sun, 01 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
TP Nagar to Padleganj six-lane flyover will be ready in February
निर्माणाधीन खजांची फोरलेन ओवर ब्रिज। फोटो - संवाद।
- इस साल जनवरी में होना था पूरा, अभी कुछ पिलर पर नहीं रखे जा सके हैं गर्डर
विज्ञापन

- फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए रैंप बनाने में अभी लगेगा लगभग एक महीने का समय
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर पर यात्रा करने के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। टीपीनगर से पैड़लेगंज तक बनने वाले 2.6 किमी लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य इसी साल जनवरी में पूरा होना था लेकिन अभी चढ़ने और उतरने के लिए एक भी रैंप तैयार नहीं हुआ है। कुछ पिलर के ऊपर गर्डर भी रखे नहीं जा सके हैं।


टीपीनगर से लेकर पैड़लेगंज के बीच बनने वाले शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर को 429 करोड़ 49 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य फरवरी 2023 में शुरू हुआ था। इसे जनवरी 2026 तक पूरा होना था लेकिन फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए किसी भी रैंप का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। टीपीनगर के पास रैंप निर्माण काम लगभग 70 से 80 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। वहीं पैडलेगंज की ओर वाले निर्माण कार्य लगभग एक सप्ताह पहले शुरू हुआ है जबकि देवरिया बाईपास की ओर रैंप निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ है। फ्लाईओवर के पिलर नंबर 59 से लेकर 68 के बीच फ्लाईओवर की छत का निर्माण चल रहा हैं। कुछ पिलरों पर स्लैब रखने का काम पूरा नहीं हुआ हैं। वहीं पिलर नंबर 25 से लेकर 33 तक दो स्लैब को आपस में नहीं जोड़ा गया है। ज्यादातर जगहों पर फ्लाईओवर के ऊपर की रेलिंग भी नहीं बन सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed