{"_id":"633a93dab54c536ffc216392","slug":"tourist-bus-was-to-be-operated-from-first-day-of-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: टूरिस्ट बस संचालन के लिए मिल रही है सिर्फ तारीख, नवरात्रि के पहले दिन से ही होना था संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: टूरिस्ट बस संचालन के लिए मिल रही है सिर्फ तारीख, नवरात्रि के पहले दिन से ही होना था संचालन
Mon, 03 Oct 2022 01:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:18 PM IST
सार
परिवहन निगम ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन यानी 26 सितंबर से टूरिस्ट बस का संचालन शुरू कराने का दावा किया था, लेकिन एक बार फिर उनके जिम्मेदारों के दावे फेल हो गए। इससे पहले जब टूरिस्ट बसें आई थीं तो जिम्मेदारों का कहना था कि 15 दिनों के भीतर इसका संचालन शुरू करा दिया जाएगा, लेकिन पांच महीने होने को हैं, संचालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
गोरखपुर इलेक्ट्रिक बस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच महीने पहले महानगर में पर्यटकों को सैर कराने आई सिटी टूरिस्ट बस के संचालन के लिए सिर्फ तारीख मिल रही है। एक बार फिर जिम्मेदारों से बस संचालन के लिए तारीख दी थी, लेकिन उस तिथि के एक सप्ताह बाद भी संचालन नहीं करा सके।
परिवहन निगम ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन यानी 26 सितंबर से टूरिस्ट बस का संचालन शुरू कराने का दावा किया था, लेकिन एक बार फिर उनके जिम्मेदारों के दावे फेल हो गए। इससे पहले जब टूरिस्ट बसें आई थीं तो जिम्मेदारों का कहना था कि 15 दिनों के भीतर इसका संचालन शुरू करा दिया जाएगा, लेकिन पांच महीने होने को हैं, संचालन नहीं हो सका।
बता दें कि महानगर में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यटकों की सहूलियत के लिए सात मई को दो विशेष इलेक्ट्रिक बसें महेसरा डिपो पहुंच गई थीं। इन बसों को एयरपोर्ट से रामगढ़ताल, नौकायन होते हुए चिड़ियाघर तक चलाने की योजना थी। बस संचालित कराने वाली समिति की ओर से पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लेकिन, अभी तक ना तो स्टॉपेज तय हो सका है और न किराया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम पीके तिवारी ने कहा कि टूरिस्ट इलेक्ट्रिक बस का पंजीकरण हो गया है। अभी किराया और स्टॉपेज तय नहीं हुआ है। जल्द ही इस मुद्दे पर बैठक कर बस का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में प्रेमिका के दरवाजे पर प्रेमी की पीटकर हत्या, चाकू भी घोंपा