{"_id":"657a072e09ab8989a5081304","slug":"tomato-turned-yellow-due-to-arrival-of-local-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-399107-2023-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लोकल आवक से 'पीला' पड़ा टमाटर, अदरक के भाव बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लोकल आवक से 'पीला' पड़ा टमाटर, अदरक के भाव बढ़े
Thu, 14 Dec 2023 11:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:37 AM IST
सार
टमाटर के थोक कारोबारी संतोष सोनकर ने बताया कि इन दिनों बाजार में गाजीपुर से देसी टमाटर की आवक हो रही है। बंगलूरू से इसकी आवक नहीं हो रही है। लोकल की आवक बढ़ने से टमाटर के दाम में कमी आई है।
विज्ञापन
गोरखपुर में टमाटर की खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टमाटर एक बार फिर से पीला पड़ गया है। इसकी वजह देसी टमाटर है। महेवा मंडी में देसी (लोकल) टमाटर की आवक शुरू होने से एक सप्ताह पहले 50 से 60 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 15 से 20 रुपये किलो बिक रहा है।
नवंबर में बंगलूरू से टमाटर की आवक मांग की तुलना में कम होने के बाद दाम में अचानक वृद्धि हो गई थी। थोक मंडी में नवंबर के पहले सप्ताह में 15 से 20 रुपये किलो बिक रहा टमाटर त्योहारी सीजन और लगन के कारण बढ़कर 50 से 60 रुपये किलो हो गया। वहीं खुदरा में 80 रुपये किलो तक पहुंच गया था।
ये दाम पिछले सप्ताह तक बरकरार थे, लेकिन सोमवार से मंडी में लोकल टमाटर की आवक शुरू हो गई, जिसके बाद से दाम में अचानक गिरावट आ गई। बुधवार को महेवा मंडी में 15 से 20 रुपये किलो के बीच बिका। वहीं खुदरा में इसके भाव 30 से 40 रुपये किलो है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ताल में भी अब नैनीताल सा नजारा..क्रूज के साथ होटल हब भी पकड़ा रफ्तार

टमाटर के थोक कारोबारी संतोष सोनकर ने बताया कि इन दिनों बाजार में गाजीपुर से देसी टमाटर की आवक हो रही है। बंगलूरू से इसकी आवक नहीं हो रही है। लोकल की आवक बढ़ने से टमाटर के दाम में कमी आई है। बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में गोरखपुर के टमाटर मंडी में आ जाएंगे। तब दाम पांच रुपये किलो तक आ जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी लेक क्वीन क्रूज और होटल कोर्टयार्ड मैरियाट का कल करेंगे उद्घाटन
अदरक के भी बढ़े भाव
सब्जी व्यापारी रवि ने बताया कि पिछले महीने के अंत तक अदरक के दाम 80 से 100 रुपये किलो के बीच थे, लेकिन सर्दी बढ़ने के साथ ही इसकी मांग बढ़ गई। इससे दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। थोक में अदरक 140 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं खुदरा में 200 रुपये किलो बिक रहा है।