फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nainital sea spring in Ramgarhtal cruise, hotel hub is also gaining momentum

बदल रहा है गोरखपुर: रामगढ़ताल में भी अब नैनीताल सा नजारा... लेक क्वीन क्रूज और पांच सितारा होटल बनकर तैयार

Thu, 14 Dec 2023 11:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Thu, 14 Dec 2023 11:00 AM IST
सार

होटल काेर्टयार्ड मैरियाट के एमडी अतुल सर्राफ ने बताया कि शुभारंभ के दिन 15 तारीख और 16 तारीख को होटल की बुकिंग फुल हो चुकी है। इसके अलावा जनवरी व फरवरी माह में भी कई बुकिंग की जा चुकी है। उनका कहना है कि मैरियाट एक विश्वस्तरीय कंपनी है।

विज्ञापन
Nainital sea spring in Ramgarhtal cruise, hotel hub is also gaining momentum
गोरक्षनगरी का गौरव रामगढ़ताल। - फोटो : राजेश कुमार (संवाद)

विस्तार

रामगढ़ताल में अब नैनीताल जैसा नजारा देखने को मिलेगा। मनोहारी प्राकृतिक सौंदर्य के बीच तमाम आकर्षणों से सजाया जा रहा रामगढ़ताल अपनी अनोखी छटा बिखेर रहा है। लेक क्वीन क्रूज और पांच सितारा होटल कोर्टयार्ड मैरियाट भी बनकर तैयार है।

विज्ञापन


सैर-सपाटा के साथ अब यह पर्यटन स्थल होटल और रेस्टोरेंट का हब भी बनता जा रहा है। पहाड़ों का नजारा छोड़ दें तो रामगढ़ताल के किनारों, क्रूज और होटल से नैनीताल जैसी झलक देख पर्यटक भी मंत्रमुग्ध हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को इस होटल का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


गोरखपुर में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही बाहर से उद्यमियों एवं व्यापारियों का भी शहर में आना-जाना बढ़ा है। इसको देखते हुए रामगढ़ताल के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ इलाके में पर्यटन एवं रोजगार के हिसाब से भी कई योजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें तीन नए पांच सितारा होटल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कार की टक्कर से तीन वाहन क्षतिग्रस्त, चालक को पीटा

इनके निर्माण पर करीब 525 करोड़ रुपये का निवेश होना है। एनेक्सी के बगल में बने होटल कोर्टयार्ड मैरियाट का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके अलावा बुद्ध प्रवेश द्वार से सटी जमीन होटल के लिए लोट्स समूह को आवंटित किया गया है। हालांकि अभी इसका नक्शा जीडीए से पास नहीं हो पाया है। इसके बगल में ही होटल ताज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

बौद्ध सर्किट से जुड़े स्थानों में बिहार में वैशाली व राजगीर और उत्तर प्रदेश में सारनाथ (वाराणसी), श्रावस्ती और कुशीनगर शामिल हैं। कुशीनगर में आने वाले पर्यटकों के लिए गोरखपुर भी महत्वपूर्ण है। तमाम वीवीआईपी भी ऐसे हैं जो कुशीनगर जाते हैं, लेकिन रुकने के लिए पांच सितारा होटल न होने के कारण लौट जाते हैं। इन नए होटलों के शुरू होने पर काफी संख्या में देश-विदेश से बौद्ध धर्मावलंबी आने लगेंगे। इन पांच सितारा होटलों के वजूद में आने के बाद पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

होटल कार्टयार्ड मैरियाट के एमडी अतुल सर्राफ का कहना है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ बौद्ध सर्किट के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक गोरखपुर आ रहे हैं। पिछले तीन-चार साल से बिहार के नजदीक इलाकों गोपालगंज, बगहा, बेतिया, मैरवा, सीवान तक के लोग गोरखपुर के बड़े होटलों में अपने पारिवारिक और मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। यह बदलाव होटल उद्योग के लिए बहुत सुखद है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में चार करोड़ का अवैध सोना बरामद, तीन गिरफ्तार

Nainital sea spring in Ramgarhtal cruise, hotel hub is also gaining momentum
होटल कार्टयार्ड मैरियाट - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि होटल मैरियाट करीब सात एकड़ में बना है। इसमें रिजॉर्ट की सुविधा उपलब्ध है। होटल के सभी 136 कमरे से रामगढ़ताल और हरियाली का नजारा देखा जा सकता है। होटल में एक साथ तीन आयोजन हो सकते हैं। इसके लिए एक दस हजार वर्ग फीट और चार-चार हजार वर्गफीट के दो हाॅल हैं। होटल में जिम, स्पा और बार के अलावा अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।

उधर, होटल ताज ने गोरखपुर में फ्रेंचाइजी दी है। इसके निदेशक शोभित मोहन दास ने बताया कि होटल ताज का निर्माण शुरू हो चुका है। पहले चरण में चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। नींव लेवल तक के निर्माण के लिए एक एजेंसी को टेंडर दिया जा चुका है। करीब 125 करोड़ की लागत आ रही है। वर्ष 2027 की शुरुआत तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी करेंगे तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता, जानिए पूरा शेड्यूल


 

15 और 16 को बुक हो गया है होटल मैरियाट
होटल काेर्टयार्ड मैरियाट के एमडी अतुल सर्राफ ने बताया कि शुभारंभ के दिन 15 तारीख और 16 तारीख को होटल की बुकिंग फुल हो चुकी है। इसके अलावा जनवरी व फरवरी माह में भी कई बुकिंग की जा चुकी है। उनका कहना है कि मैरियाट एक विश्वस्तरीय कंपनी है। इनका अन्य कंपनियों से समझौता है। इसका लाभ भी मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed