फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tokyo Olympic winners Bajrang Punia and Sakshi Malik will take part in competition

खुशखबर: साक्षी मलिक और बजरंग बढ़ाएंगे कुश्ती स्पर्धा की शान, गोरखपुर में 29 अक्तूबर से होगी प्रतियोगिता

Mon, 25 Oct 2021 12:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Oct 2021 12:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 29-31 अक्तूबर तक मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवां में होगा। साक्षी 30 अक्तूबर को और पहलवान बजरंग 31 अक्तूबर को समापन समारोह में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे।

विज्ञापन
Tokyo Olympic winners Bajrang Punia and Sakshi Malik will take part in competition
बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुश्ती स्पर्धा की शान टोक्यो ओलंपिक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक बढ़ाएंगे। शहीद रवींद्र सिंह और भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में उत्तर प्रदेश सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 29-31 अक्तूबर तक मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवां में होगा।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव और आयोजन सचिव आदित्य प्रताप सिंह आगू ने यह जानकारी दी। बताया कि साक्षी 30 अक्तूबर को और पहलवान बजरंग 31 अक्तूबर को समापन समारोह में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे। तीन दिवसीय स्पर्धा में विभिन्न भारवर्ग में 800 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


भारतीय युवक संघ और जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता के संबंध में आयोजन समिति की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि पहलवानों का भार 28 अक्तूबर को मुरारी इंटर कॉलेज में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी यूपी के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश ने बताया कि पुरुष वर्ग के पहलवान प्रतियोगिता स्थल स्थित विद्यालय में निवास करेंगे जबकि महिला पहलवानों के ठहरने की व्यवस्था रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में की जाएगी। भारतीय कुश्ती टीम के कोच चंद्रविजय सिंह ने कहा कि पुरुष वर्ग की स्पर्धा में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन में होगी। वहीं महिला वर्ग की कुश्ती फ्री स्टाइल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed