फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Todays active corona cases in Gorakhpur 22 march 2021

गोरखपुर कोरोना अपडेट: बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 24 घंटे में मिले छह पॉजिटिव

Tue, 23 Mar 2021 11:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 23 Mar 2021 11:09 AM IST
सार

  • 366 की हो चुकी है मौत
  • एक्टिव केस बढ़कर 50 के करीब पहुंचे

विज्ञापन
Todays active corona cases in Gorakhpur 22 march 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना मरीजों के आंकड़े बढ़ने लगे हैं। सोमवार को कोरोना के छह नए मरीज मिले। हालांकि इनमें किसी की ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 21544 पहुंच गई है। इसमें 21129  स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 366 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 49 हो गए हैं।
विज्ञापन


इस माह के शुरुआती दिनों में कोरोना के मामले बेहद कम हो गए थे। स्थिति ऐसी थी कि विभाग मार्च माह के अंत तक कोरोना को खत्म मान रहा था। लेकिन 18 मार्च के बाद से इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने अपील की है कि बचाव के उपायों का पालन करें। घर के सदस्य मुंबई, दिल्ली व अन्य राज्यों से लौटे तो उन्हें होम क्वारंटीन की सलाह दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई से आया पॉजिटिव युवक देवरिया का था
गोरखपुर एयरपोर्ट पर मुंबई से लौटे 22 लोगों की रविवार को एंटीजन किट से कोराना जांच की गई थी। इसमें एक 35 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह देवरिया का रहने वाला है। उसे मास्क व सैनिटाइजर देकर घर पर आइसोलेट होने की सलाह दी गई।

सीएमओ देवरिया को इसकी जानकारी भी दी गई है। उसका नमूना आरटीपीसीआर जांच के लिए बीआरडी और जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए केजीएमयू भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed