गोरखपुर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही कलेकट्रेट, कमिश्नरी, जीडीए समेत शहर की सभी सरकारी इमारतें, झालरों से रोशन हो गईं। मंगलवार को धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर सुबह से लेकर देर शाम तक कई कार्यक्रम होंगे।
2 of 6
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस लाइन में जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री 9:20 बजे ध्वजारोहण करेंगे तो वहीं 8:30 बजे कमिश्नर, डीएम, सीडीओ समेत सभी अफसर, अपने-अपने विभागों में ध्वजारोहण करेंगे। कोरोना से बचाव के लिए गोष्ठी का आयोजन कर जागरूक भी किया जाएगा।
3 of 6
सजाया गया रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सभी सरकारी, गैर सरकारी विभागों पर सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण होगा। शहीद स्मारकों चौरीचौरा, जिला कारागार बिस्मिल पार्क एवं डोहरिया कला में दोपहर बाद एक बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
4 of 6
सजाया गया कमिश्नर कार्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यक्रम कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजित किए जाएं। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सुबह 11 बजे नगर निगम की ओर से चार मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
5 of 6
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, जिला कारागार, कुष्ठ सेवाश्रम मंद बुद्धि संस्थान, नारी संरक्षण गृह, अंध विद्यालय, बाल सुधार गृह में फल एवं मिठाई का वितरण होगा। दोपहर बाद एक बजे टाउनहाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।