{"_id":"655990073665fe3d08049ce2","slug":"today-gorakhpur-city-residents-will-enjoy-the-world-cup-final-on-the-big-screen-2023-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WC 2023: आज गोरखपुर शहरवासी बड़े स्क्रीन पर लेंगे वर्ल्ड कप फाइनल का मजा, जीत के बाद मनेगा जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
WC 2023: आज गोरखपुर शहरवासी बड़े स्क्रीन पर लेंगे वर्ल्ड कप फाइनल का मजा, जीत के बाद मनेगा जश्न
Sun, 19 Nov 2023 10:03 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 Nov 2023 10:03 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2023 फाइनल
- फोटो : अमर उजाला
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर शहरवासी उत्साहित हैं। तमाम जगहों पर बड़े स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण दिखाने की तैयारी है। वहीं कई होटल, रेस्टोरेंट सिनेमा हॉल में लुभावने ऑफर भी दिए गए हैं। शनिवार की शाम रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों ने भारत की जीत के लिए यज्ञ किया।
विज्ञापन
शहर के ओरियन मॉल के दो ऑडी में मैच का सचिव प्रसारण किया जाएगा। मोहद्दीपुर स्थित होटल रेडिशन ब्लू में ग्राहकों के लिए बड़ा स्क्रीन लगाया गया है। जिसपर लोग मैच का आनंद ले सकेंगे। इसी तरह रेडियंट रिजॉर्ट, फॉरेस्ट क्लब, बलदेव प्लाजा आदि जगहों पर भी बड़े स्क्रीन पर मैच के लाइव प्रसारण को दिखाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
व्यापारियों ने की तैयारी
विश्व कप के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए व्यापारियों ने भी तैयारी कर ली है। गीता प्रेस के प्रमुख व्यापारी शंभू शाह ने प्रतिष्ठान पर बड़ी स्क्रीन पर मैच के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है। भारत के फाइनल में पहुंचने पर सभी में उत्साह है। रविवार को गीता प्रेस क्षेत्र व्यापार के लिए खुला रहेगा। क्रिकेट प्रेमी व्यापार और खरीददारी के साथ मैच का भी आनंद उठा सकेंगे। चैंबर ऑफ टेक्स्टाइल्स के अध्यक्ष राजेश नेभानी ने कहा कि मैच को लेकर सभी व्यापारियों में उत्साहित हैं।
विज्ञापन
सिंधी समाज निकालेगा तिरंगा यात्रा
सिंधी समाज की ओर से जटाशंकर स्थित माता साहिब आश्रम पर दोपहर दो बजे से वर्ल्ड कप फाइनल मैच को बड़े स्क्रीन पर देखने का इंतजाम किया गया है। इससे पूर्व विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।