फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today devotees will take a dip of faith

Gorakhpur News: आज आस्था की डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु

Wed, 05 Nov 2025 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Today devotees will take a dip of faith
कार्तिक पू​र्णिमा स्नान के लिए बिड़हरघाट में सफाई करते हुए मजदूर । संवाद
धनघटा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु बुधवार को स्नान करेंगे। बिड़हरघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को घाट की सफाई करने में सफाईकर्मी जुटे रहे।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा हो या माघ की अमावस्या सरयू नदी में स्नान करने की परंपरा के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करते हैं। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू नदी के बिडहर घाट, रामबाग, चांडीपुर, चहोडा, मैन्दी आदि घाटों पर श्रद्धालु स्नान करेंगे। बिडहर घाट पर स्नान करने वालों की भारी भीड़ होने की संभावना है। मंगलवार को सफाईकर्मी घाट की सफाई में जुटे रहे। साथ ही दुकानदार अपनी दुकानें सजाने में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन

प्रशासन सुरक्षा के इंतजाम में जुटा रहा। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल लगाई गई हैं। जल पुलिस बोट पर जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed