फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today booklet of cleanliness of city will be presented in front of PM Modi in Gorakhpur

गोरखपुर: आज पीएम मोदी के सामने पेश होगी शहर की सफाई की बुकलेट, एक दिन में उठाया 500 मीट्रिक टन कूड़ा

Tue, 07 Dec 2021 01:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Dec 2021 01:40 AM IST
सार

एलबम में कूड़े के ढेर की सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें होंगी, एक दिन में उठाया 500 मीट्रिक टन कूड़ा।

विज्ञापन
Today booklet of cleanliness of city will be presented in front of PM Modi in Gorakhpur
गली की सफाई करते भाजपा के नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर रैली में मंगलवार को नगर निगम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने शहर की सफाई का ब्योरा भी पेश करेगा। नगर निगम की ओर से इस संबंध में एक बुकलेट तैयार की गई है। बुकलेट में किसी स्थान पर कूड़े के ढेर से पहले और बाद की फोटो रहेगी।

विज्ञापन


एक से छह दिसंबर तक चले सफाई अभियान के दौरान शहर के 150 से भी ज्यादा स्थानों की सफाई की गई। सोमवार को ही 500 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया है। तत्काल कूड़े के निस्तारण के लिए कूड़ा उठान की टाइमिंग में भी बढ़ोतरी की गई। जोन संख्या एक में सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणिभूषण तिवारी एवं डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी समेत सभी अधिकारियों द्वारा कटहवां छावनी स्टेशन के पास, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-दो, गिरधरगंज, जीडीए कॉलोनी, तारामंडल के पास, दाऊदपुर नेशनल हाईवे, जीएस गुडविल फर्नीचर हाउस के सामने, तुर्कमानपुर, नरसिंह, दीवान बाजार, मियां बाजार, आदित्य नगर, सैय्यद नगर, माधोपुर, विकास नगर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर, जंगल बेनी माधव आदि इलाके में कूड़े के ढेर का निस्तारण किया गया। निस्तारण के साथ-साथ एंटीलार्वा स्प्रे, चूना मैलाथियान छिड़काव, सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।

विज्ञापन

छुट्टा पशुओं के लिए भी चला अभियान

सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को नगर निगम की ओर से सोमवार को पकड़ा गया। उन्हें कान्हा उपवन मेें रखा गया। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने पशुपालकों से अपील की है कि दूध निकालने के बाद पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें। इससे न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई

जोनल अधिकारी अमरेश बहादुर पाल एवं सफाई निरीक्षक राम विजय पाल द्वारा महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, वीर बहादुर सिंह समेत महानगर के विभिन्न चौराहों पर लगी महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की गई। उधर, नगर निगम इंफोर्समेंट टीम प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने अपनी टीम के साथ खाद कारखाना से बरगदवां होते हुए झुंगिया रोड तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed