फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   To travel to Delhi, you will have to pay an additional 16 rupees for AC class and eight rupees for sleeper class.

Gorakhpur News: दिल्ली जाने के लिए एसी में 16 व स्लीपर में आठ रुपये अतिरिक्त देना होगा किराया

Fri, 26 Dec 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
To travel to Delhi, you will have to pay an additional 16 rupees for AC class and eight rupees for sleeper class.
गोरखपुर। ट्रेन में सफर करना शुक्रवार से महंगा हो जाएगा। रेलवे स्लीपर और एसी कोच का बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया है। गोरखपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को स्लीपर कोच में यात्रा के लिए आठ और एसी कोच में यात्रा करने वालों को 16 रुपये ज्यादा किराया देने होंगे। वहीं गोरखपुर से मुंबई के लोकमान्य तिलक स्टेशन तक स्लीपर कोच में यात्रा के लिए 16 और एसी कोच के लिए 32 रुपये ज्यादा देने होंगे।
विज्ञापन


रेलवे ने 21 दिसंबर को रेल के किराए की नई दरों को लागू किया। इन दरों के मुताबिक स्लीपर कोच में सफर करने के लिए एक पैसा प्रति किमी और एसी कोच में यात्रा करने के लिए दो पैसा प्रति किमी बढ़ा दिया है। बढ़ा हुआ किराया शुक्रवार से लागू होगा। इसके तहत गोरखपुर से दिल्ली 845 किमी की यात्रा के लिए स्लीपर कोच के यात्रियों को आठ रुपये 45 पैसा और एसी कोच में यात्रा करने वालों को 16 रुपये 90 पैसा ज्यादा किराया देने होंगे। इसी तरह गोरखपुर से मुंबई के लोकमान्य तिलक स्टेशन तक 1686 किमी स्लीपर कोच में यात्रा को लिए 16 रुपये 86 पैसा और एसी कोच में यात्रा के लिए 33 रुपया 72 पैसा ज्यादा देने होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed