फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   To save only ten rupees parking lane being made on Khowa Mandi street

गोरखपुर: सिर्फ दस रूपये बचाने में खोवा मंडी गली को बना रहे पार्किंग गली, चालान किया फिर भी लोग नहीं माने

Tue, 11 Apr 2023 05:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Apr 2023 05:18 PM IST
सार

एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि खोवा मंडी गली में सड़क अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार चलेगा। गाड़ियों को हटवाने के लिए क्रेन की व्यवस्था नगर निगम ने बंद कर दी है। जिनती भी गाड़ियां खड़ी थीं, उनका चालान किया गया।

विज्ञापन
To save only ten rupees parking lane being made on Khowa Mandi street
बंधु सिंह पार्क में खड़ा किया गया दो पहिया वाहन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले गोलघर की खोवा मंडी गली को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए में सोमवार को दोपहर में यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। पहले तो सड़क पर फैलाए गए दुकानों के सामान और खड़ी बाइकों को हटाने के लिए माइक से एनाउंस कराया। इसके बाद 128 वाहनों का चालान किया गया और सात चार पहिया वाहनों को यातायात वार्ड में खड़ा करवाया। इस बीच कुछ लोगों ने बाइकें हटा लीं। लेकिन, शाम होते ही स्थिति जस की तस हो गई।
विज्ञापन


गली में जहां नो पार्किंग को बोर्ड लगा है, लोगों ने सबसे ज्यादा बाइकें, वहीं खड़ी कर दीं। राहगीरों व दुकानदारों का कहना है कि दस रूपये बचाने के चक्कर में लोग खोवा मंडी गली को पार्किंग गली बना दिए हैं। बलदेवा प्लाजा में पार्किंग बनी हुई है। गाड़ी खड़ा करने का शुल्क भी मात्र दस रूपये है। इस प्लाजा में खरीदारी करने आए लोग बाइकें पार्किंग में न खड़ा करके सड़क पर खड़ा कर देते हैं। जाम की सबसे बड़ी वजह यही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पुलिस को डायरी से मिला यह खास सुराग... और खुल गया बेवफाई का पूरा राज
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार और अजीत पांडेय टीम के साथ पहुंचे। खोवा मंडी से बलदेवा प्लाजा तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क के दोनों तरफ अनाधिकृत रुप से दुकानदारों के फैलाए गए सामानों को हटवाया। जिसमें 12 दुकानदारों का सामान सड़क से हटाकर दुकान के अंदर कराया गया।


गली में सड़क पर खड़े 128 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। सात वाहनों को यातायात यार्ड में खड़ा कराया गया। लेकिन, शाम पांच बजे गली में इतनी ज्यादा बाइकें खड़ी हो गई कि जाम जैसी स्थिति होने लगी।

एसपी ट्रैफिक डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि खोवा मंडी गली में सड़क अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार चलेगा। गाड़ियों को हटवाने के लिए क्रेन की व्यवस्था नगर निगम ने बंद कर दी है। जिनती भी गाड़ियां खड़ी थीं, उनका चालान किया गया। आगे भी नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed