फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tiranga Yatra: Route from Municipal Corporation to Railway Station decorated.

तिरंगा यात्रा : सजा नगर निगम से रेलवे स्टेशन मार्ग

Mon, 10 Aug 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 10 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra: Route from Municipal Corporation to Railway Station decorated.
गोरखपुर। तिरंगा यात्रा को लेकर नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। नगर निगम परिसर से रेलवे स्टेशन चौराहे तक पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में सजाया गया है। सड़क की मरम्मत से लेकर सफाई और सजावट तक का काम तेजी से पूरा किया गया। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं। मार्ग की रेलिंग को तिरंगे के रंग के कपड़ों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम परिसर में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा की विशेष सफाई कराई गई है। नगर निगम भवन भी सजकर तैयार है, पूरे परिसर को तिरंगे के रंग के कपड़ों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए यहां विशेष मंच भी तैयार किया गया है। यात्रा मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई गई है। जलकल की गाड़ियों से सड़क की धुलाई कराई गई है। यात्रा मार्ग पर 16 स्थानों पर स्वागत मंच भी बनाए गए हैं। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि तिरंगा यात्रा मार्ग पर सजावट का काम पूरा कराया जा रहा है। नगर निगम परिसर से रेलवे स्टेशन चौराहे तक पूरे मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
विज्ञापन

उधर, बिजली निगम की ओर से तिरंगा यात्रा की तैयार कर ली गई है। बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से मिले इसके लिए अभियंताओं की ड्यूटी भी लगाई गई है।
--
-महापुरुषों की प्रतिमाएं रंगी गईं, आकर्षक सजावट
तिरंगा यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली प्रमुख प्रतिमाओं और चौराहों को भी नगर निगम ने विशेष रूप से संवारा है। महात्मा गांधी की प्रतिमा, शास्त्री चौक, कचहरी चौक, गणेश चौक, सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक, यातायात चौक और महाराणा प्रताप चौक पर रंग-रोगन कराया गया है। इन स्थानों पर आकर्षक सजावट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed