फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Time is a precious gift from God; cherish every opportunity.

Gorakhpur News: समय परमेश्वर का अनमोल उपहार, हर अवसर को संजोकर रखें

Sun, 18 Oct 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Time is a precious gift from God; cherish every opportunity.
गोरखपुर। धरमपुर स्थित सेंट थॉमस चर्च में शनिवार की शाम आत्मिक सम्मेलन के तीसरे दिन मसीही गीतों और बाइबल के संदेशों से माहौल भक्तिमय हो गया। आत्मिक सभा की शुरुआत तेरे दर पर आया हूं मैं, फरियाद लाया हूं मैं.. गीत से हुई। पादरी संजय विंसेंट के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में भागलपुर से आए वक्ता पास्टर अभिषेक मुरार ने पवित्र शास्त्र बाइबल के इफिसियों का पाठ कर उसके आध्यात्मिक अर्थ समझाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय परमेश्वर का दिया हुआ सबसे अनमोल उपहार है। एक बार बीत जाने के बाद समय लौटकर नहीं आता। इसलिए जीवन में मिलने वाले हर अवसर को सोने की तरह संजोकर रखना चाहिए। आज के बुरे दिनों में पाप, मोह-माया और व्यर्थ की बातें हमारा समय चुरा लेती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम समय का सदुपयोग करें और अपने जीवन को अच्छे कार्यों में लगाएं।
विज्ञापन


सभा के दौरान चर्च क्वायर ने मधुर मसीही गीतों की प्रस्तुति दी। अमन मुरार ने प्रेज एंड वरशिप का संचालन किया। इस अवसर पर विमलेश जोजफ, अजीत डेविड, लेफ्टिनेंट अमित मसीह, नेहा चरन, रश्मि विलियम, रितेश गुप्ता, विजय मसीह, अल्फ्रेड मकाटी, डेंजिल मसीह सहित बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed