{"_id":"67f6126286ec0657c7046c90","slug":"through-google-maps-we-reached-gorakhpur-domingarh-railway-track-were-going-to-gopalganj-by-four-wheeler-2025-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जाना था गोपालगंज...पहुंच गए डोमिनगढ़ रेल ट्रैक, गूगल मैप ने उलझाया- बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जाना था गोपालगंज...पहुंच गए डोमिनगढ़ रेल ट्रैक, गूगल मैप ने उलझाया- बड़ा हादसा टला
Wed, 09 Apr 2025 11:53 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:53 AM IST
सार
गोपालपुर गांव के रहने वाले आदर्श राय सोमवार को गोरखपुर आए थे। रात में घर जाने के लिए कहीं रास्ता न भटक जाएं, इस डर से गूगल मैप पर गोपालपुर का रास्ता सर्च कर निकले। जिस गोपालपुर को गूगल मैप पर उन्होंने सर्च किया था, वह बिहार नहीं बल्कि शहर से सटे डोमिनगढ़ के समीप रेलवे ट्रैक की दूसरी ओर स्थित एक गांव है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन डोमिनगढ़- जागतबेला के मध्य ट्रैक पर पहुंची चार पहिया गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बीते नवंबर में बरेली में गूगल मैप देखकर जा रहे कार सवार अधूरे पुल से नीचे गिर गए थे। गोरखपुर में सोमवार की आधी रात गूगल मैप देखकर कार चालक डोमिनगढ़ और जगतबेला स्टेशन के बीच गोरखपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर पहुंच गया। ट्रैक के किनारे रखे पत्थर में कार फंस गई, इसी बीच मालगाड़ी आ गई।
हालांकि दूर से ही कार को देखकर मालगाड़ी के लोको पायलट ने ब्रेक लगा दिया। इसके चलते करीब 57 मिनट तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। आरपीएफ ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गाड़ी को सीज कर दिया है।बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर गांव के रहने वाले आदर्श राय सोमवार को गोरखपुर आए थे।
रात में घर जाने के लिए कहीं रास्ता न भटक जाएं, इस डर से गूगल मैप पर गोपालपुर का रास्ता सर्च कर निकले। जिस गोपालपुर को गूगल मैप पर उन्होंने सर्च किया था, वह बिहार नहीं बल्कि शहर से सटे डोमिनगढ़ के समीप रेलवे ट्रैक की दूसरी ओर स्थित एक गांव है। देर रात करीब एक बजे कार से रेलवे ट्रैक के किनारे पहुंच गए।
विज्ञापन
इसी दौरान ट्रैक से सटकर रखे पत्थरों में कार फंस गई। इस बीच ट्रैक पर मालगाड़ी आ गई। हालांकि मालगाड़ी के चालक ने कार को दूर से देख लिया, जिसके बाद ब्रेक लगा दिया। मालगाड़ी कार से बिल्कुल सटकर खड़ी हुई। इससे हादसा बाल-बाल बच गया।