{"_id":"68788ade10eacbd8070069a2","slug":"three-youths-drowned-while-bathing-in-rapti-river-in-gorakhpur-many-people-had-gone-to-bathe-together-2025-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्ती नदी में नहाने गए थे 3 युवक डूबे, मौत- मोहन की बहादुरी से बची कुछ की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्ती नदी में नहाने गए थे 3 युवक डूबे, मौत- मोहन की बहादुरी से बची कुछ की जान
Thu, 17 Jul 2025 11:02 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:02 AM IST
सार
अभिषेक, शैलेश व शैलेंद्र नदी में कूद गए और नहाने लगे। इस दौरान तीनों डूबने लगे। डूबता देख राकेश व मोहन ने बचाने की कोशिश की। किसी तरह शैलेश को बचाकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
डूबे तीन युवकों में से दो युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गीडा थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के सामने बरहुआ सिवान के पास राप्ती नदी में मंगलवार को साथियों के साथ नहाने गए दो युवक डूब गए। बुधवार को दोनों युवकों शैलेंद्र (19) और अभिषेक उर्फ बृजेश (26) के शव पुलिस ने बरामद कर लिए। वहीं जीरो पॉइंट कॉलेसर के पास भी शिवा पांडेय (20) की राप्ती नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अपराह्न तीन बजे बरहुआ गांव के पास संतकबीरनगर निवासी शैलेंद्र (19) ननिहाल में आया था। इसके बाद वह चचेरे भाई शैलेश, साथी अभिषेक (26), राकेश और मोहन निवासी हनुमानगढ़ी, राजघाट के साथ बरहुआ सिवान मंझरिया गांव के सामने राप्ती नदी में नहाने चला गया।
विज्ञापन
अभिषेक, शैलेश व शैलेंद्र नदी में कूद गए और नहाने लगे। इस दौरान तीनों डूबने लगे। डूबता देख राकेश व मोहन ने बचाने की कोशिश की। किसी तरह शैलेश को बचाकर बाहर निकाला। वहीं अभिषेक व शैलेंद्र नदी में डूब गए। शोर मचाया तो जुटे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को सूचना दी। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम पहुंची और खोजबीन शुरू की। काफी देर तक तलाश के बाद बृजेश और शैलेंद्र नहीं मिले। रात होने पर खोजबीन बंद कर दी गई। बुधवार सुबह दोबारा तलाश शुरू हुई तब शैलेंद्र का शव कुछ ही दूरी पर नदी में उतराता मिला। शाम पांच बजे के करीब अभिषेक का भी शव मिल गया।