फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three youths attending birthday party in Kushinagar arrested with pistol

Gorakhpur News: कुशीनगर में जन्मदिन पार्टी में शामिल तीनों युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2024 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three youths attending birthday party in Kushinagar arrested with pistol
पार्टी में नर्तकियों को अगवा करके डांस कराने के बाद हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

गोरखपुर, देवरिया व कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं आरोपी, चकमा देकर भाग निकले थे
आरोपियों में एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार भी शामिल, शाहपुर पुलिस ने भेजवाया जेल

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कुशीनगर जिले में जन्मदिन की जिस पार्टी में नर्तकियों को अगवा करके डांस कराने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, उस पार्टी में शामिल तीन युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे। इसकी सूचना के बाद घेराबंदी में जुटी शाहपुर थाना पुलिस ने सोमवार की रात तीनों को पादरी बाजार से दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल मिली है। इसमें एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार भी शामिल है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर मंगलवार की सुबह तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

शाहपुर थाना पुलिस को सोमवार की रात सूचना मिली कि कुशीनगर की ओर से भागे तीन युवक एक बाइक से शहर की तरफ आ रहे हैं। उनके पास असलहा भी है। तलाश में जुटी पुलिस ने पादरी बाजार में घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर में रहने वाले हर्ष सिंह, बेतियाहाता में किराए पर कमरा लेकर रहने वाले देवरिया जिले के सलेमपुर, कैडिया मिश्र गांव के विभू वेद व्यास मिश्रा और कुशीनगर, रामकाेला के पगार मिश्रौली गांव के विपिन यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर हर्ष सिंह के पास 32 बोर की पिस्टल, तीन कारतूस व दो खोखा मिला। पूछताछ व जांच में पता चला कि रविवार की रात कुशीनगर जिले में जन्मदिन की जिस पार्टी में नर्तकियों को अगवा कर डांस करने के लिए लाया गया था उसमें यह लोग भी शामिल थे। पुलिस के पहुंचने पर चकमा देकर भाग निकले थे। एक आरोपी गोरखपुर जिले के जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन ने बस्ती में लूट करने की बनाई थी योजना
पुलिस की पूछताछ व जांच में पता चला कि कुशीनगर जिले के पगार मिश्रौली गांव का विपिन यादव शहर में रहता है। मंगलवार को कुशीनगर पुलिस से हुई मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश नेसार अंसारी, आदित्य साहनी का दोस्त है। उनके साथ मिलकर यह बस्ती जिले के मुंडेरवा में लूट करने वाला था। इन लोगों ने योजना बना ली थी लेकिन इससे पहले दबोच लिए गए।

कोट,
पादरी बाजार के पास पुलिस चेकिंग में तीन बदमाश पकड़े गए हैं। इनके पास से तलाशी में अवैध तमंचा और कारतूस मिले हैं। पूछताछ करके बदमाशों को जेल भेजवा दिया गया।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed