{"_id":"644cb323b59fcc0ce6053b29","slug":"three-youths-arrested-for-robbing-in-hobby-of-making-reels-2023-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता को पहले ही हो गया था शक: रील्स बनाने के शौक में करने लगे थे लूट, भीड़ से बचने के लिए रखते थे तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को पहले ही हो गया था शक: रील्स बनाने के शौक में करने लगे थे लूट, भीड़ से बचने के लिए रखते थे तमंचा
Sat, 29 Apr 2023 02:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Apr 2023 02:50 PM IST
सार
पकड़े गए आरोपियों की उम्र महज 19 से 20 साल के बीच में है। सभी के पिता मेहनत-मजदूरी करके सम्मान से जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन बेटों ने ऐसी हरकत की है कि उनकी इज्जत पर ही धब्बा लग गया।
विज्ञापन
रील्स बनाने के लिए करते छिनैती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कैंट इलाके के बेतियाहाता में युवती से मोबाइल फोन लूटने के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों दोस्त हैं और रील्स बनाने के लिए जगह-जगह जाने के खर्च को पूरा करने के लिए लूट की घटना करने लगे।
विज्ञापन
भीड़ से बचने के लिए खुद के पास तमंचा भी रखने थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे गए मोबाइल फोन व तमंचा को बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। घटना में इस्तेमाल बाइक की कीमत दो लाख रुपये के करीब है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बिहार की किशोरी से गोरखनपुर में सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल के कांशीराम कॉलोनी निवासी सुमित सोनकर, रामगढ़ताल के परसहिया निवासी सचिन निषाद और कांशीराम कॉलोनी के वंश गोंड के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि बिहार की संध्या सिंह बेतियाहाता में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करती है। बृहस्पतिवार को संध्या किसी काम से रुस्तमपुर जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया था।
पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर सीसी टीवी कैमरे की मदद से जांच की और बाइक नंबर हासिल कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि रील्स बनाने के लिए लूट करते हैं। राह चलते लोगों से झपट्टा मारकर लूटते हैं तथा किसी विषम परिस्थिति में बचने के लिए अपने पास तमंचा भी रखते हैं। घटना के समय सुमित गाड़ी को चला रहा था और सचिन बीच में बैठा था, जिसने मोबाइल फोन को छीना था और वंश पीछे बैठा था। गाड़ी सुमित सोनकर की है, इसी गाड़ी से जाते समय उस दिन युवती से मोबाइल फोन लूटा था।
महंगी बाइक खरीदने पर ही पिता को हो गया था शक
पकड़े गए आरोपियों की उम्र महज 19 से 20 साल के बीच में है। सभी के पिता मेहनत-मजदूरी करके सम्मान से जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन बेटों ने ऐसी हरकत की है कि उनकी इज्जत पर ही धब्बा लग गया। आरोपी सुमित के पिता संजय सोनकर ने बताया कि वे ठेला लगाकर जीवन चलाते है। जब सुमित ने दो लाख से अधिक कीमत की बाइक खरीदी तब ही शक हो गया था, लेकिन उसने बताया कि उसे प्राइवेट नौकरी मिली है और बाइक को लोन पर लिया है।