{"_id":"5e63a7468ebc3eeb215b08f4","slug":"three-year-old-girl-child-died-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: सड़क किनारे खेल रही मासूम गड्ढे में गिरी, बचाने से पहले ही हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: सड़क किनारे खेल रही मासूम गड्ढे में गिरी, बचाने से पहले ही हो गई मौत
Sat, 07 Mar 2020 07:23 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Mar 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पनियरा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में एक तीन साल की बच्ची की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। हादसे जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक मोहद्दीनपुर गांव के ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव की पुत्री पलक यादव (3) शनिवार दोपहर बाद घर के सामने सड़क के किनारे खेल रही थी। अचानक उसका पैर फिसला और वह सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढे में गिर गई। गांव के लोगो ने बताया कि गड्ढे में तड़प- तड़प कर बच्ची की मौत हो गई। अगर मौके पर कोई आ गया होता तो शायद बच्ची बच जाती। ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव बेटी की मौत पर रोते- रोते बेहोश हो जा रहे थे। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया कि इस हादसे के बारे में जानकारी नहीं है।