फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three trucks of tobacco going from Gujarat to West Bengal after tax evasion seized in Gorakhpur

Gorakhpur News:कर चोरी कर गुजरात से पश्चिम बंगाल जा रहा तीन ट्रक तंबाकू सीज

Sun, 11 Feb 2024 07:34 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 07:34 PM IST
सार

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) गोरखपुर की टीम ने शुक्रवार को कर चोरी कर गुजरात से पश्चिम बंगाल जा रहे तंबाकू लदे तीन ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। सामने आया कि धंधेबाज, फर्जी फर्म के कागजात पर तंबाकू को गुजरात और पश्चिम बंगाल भेजने की फिराक में थे।

विज्ञापन
Three trucks of tobacco going from Gujarat to West Bengal after tax evasion seized in Gorakhpur
जीएसटी टीम के द्वारा पकड़ी गई ट्रक. जुर्माना जमा करवा छोड़ दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की टीम ने शुक्रवार को कर चोरी कर गुजरात से पश्चिम बंगाल जा रहे तंबाकू लदे तीन ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि धंधेबाज, फर्जी फर्म के कागजात पर तंबाकू को गुजरात और पश्चिम बंगाल भेजने की फिराक में थे। जीएसटी ने पकड़े गए माल पर कर के अलावा जुर्माने के तौर पर 58 लाख रुपये जमा करवाए हैं।

विज्ञापन


राज्य जीएसटी आयुक्त के निर्देश पर यूपी की सीमाओं से जुड़े जिलों में जीएसटी के सचल दल की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान गोरखपुर के ज्वाइंट कमिश्नर विवेक सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन ट्रक तंबाकू गुजरात से यूपी के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है। 
विज्ञापन


जीएसटी की टीम ने ट्रैकिंग डिवाइस के जरिए तीनों ट्रकों की निगरानी शुरू कर दी। ट्रक नंबर और गाड़ी में लदे माल के हिसाब से इन गाड़ियों को जब्त करने के लिए टीम जुट गई। संतकबीरनगर के पास एक पेट्रोल टंकी पर खड़े तीनों ट्रकों को चालक अभी आगे बढ़ाने के लिए तैयार हो रहे थे कि टीम ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया। पकड़ा गया तंबाकू जिस फर्म का था, उनके रिकॉर्ड को ऑनलाइन सिस्टम के जरिए खंगाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फर्मों की ओर से लगातार माल की बिक्री तो की जा रही है, जबकि रिटर्न में कारोबार नहीं दिखाया गया। इसलिए शून्य का रिटर्न भी दाखिल किया गया था। इसी आधार पर अधिकारियों ने दोनों फर्मों को फर्जी मानते हुए ट्रक और सामान को जब्त कर लिया। इसकी जानकारी भी गुजरात और पश्चिम बंगाल जीएसटी टीम को दे दी गई। 


एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन विमल कुमार राय ने बताया कि टीमें लगातार राज्य जीएसटी आयुक्त के निर्देशानुसार काम कर रही है। ट्रक में पकड़े गए तंबाकू से जुर्माना जमा करवाने के साथ दूसरे राज्यों की टीमों को जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed