फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three suspended including Shahpur Inspector surrounded by land grabbing allegations

गोरखपुर: जमीन कब्जा कराने के आरोपों में घिरे शाहपुर इंस्पेक्टर समेत तीन निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 04 Aug 2021 09:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Aug 2021 09:26 AM IST
सार

शक्तिनगर कॉलोनी में जेसीबी की मदद से बाउंड्रीवाल तोड़कर कब्जाई गई थी जमीन। एसएसपी के आदेश पर गई पुलिस ने केस दर्ज कर दो भू-माफिया को भेजा जेल।
 

विज्ञापन
Three suspended including Shahpur Inspector surrounded by land grabbing allegations
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के शक्तिनगर कॉलोनी में जमीन कब्जा कराने के आरोपों में घिरे इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश, हलका दरोगा सुनील कुमार मिश्रा, बीट अधिकारी सिपाही राहुल कुमार को एसएसपी ने मंगलवार देर रात निलंबित कर दिया। उरुवा बाजार थानेदार रहे दुर्गेश सिंह को शाहपुर में नई तैनाती मिली है। उधर, जमीन मामले में एसएसपी के आदेश पर मौके पर गई पुलिस ने दो भू-माफिया शिवेंद्र कुमार चौहान व दीपक शर्मा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया है। कैंट में रहे प्रविंद राय को उरुवा का नया थानेदार बनाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शक्तिनगर कॉलोनी, बशारतपुर निवासी हृदयानंद सिंह और शिवेंद्र कुमार चौहान व दीपक शर्मा के बीच जमीन के लिए विवाद चल रहा है। एक अगस्त को जेसीबी की मदद से शिवेंद्र और दीपक ने बाउंड्रीवाल तोड़कर जमीन पर कब्जा किया था। विरोध करने पर हृदयानंद सिंह के घरवालों से मारपीट की गई थी। हृदयानंद सिंह ने घटना के बारे में उसी समय पुलिस थाने आकर शिकायत की थी।
विज्ञापन


घटनास्थल थाने से महज 6 से 7 सौ मीटर की दूरी पर था, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं गई। इतना ही नहीं थानेदार ने आला अफसरों तक को मामले की जानकारी नहीं दी। पुलिस को सूचना देने के छह से सात घंटे तक पुलिस वाले के न पहुंचने की शिकायत हृदयानंद सिंह ने एसएसपी से कर दी। इसके पहले भी अफसरों के पास पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी और आदेश के बाद कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत आने पर एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने सीओ गोरखनाथ को जांच सौंपी। मंगलवार देर रात जांच रिपोर्ट आने पर एसएसपी ने निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दे दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आपराधिक साजिश, हत्या की कोशिश, जमीन पर कब्जा करने, धमकी देने, बलवा की धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि जमीन के एक प्रकरण में थानेदार समेत अन्य पुलिस वालों की भूमिका संदिग्ध आने पर जांच कराई गई थी। सीओ गोरखनाथ की जांच रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। शाहपुर में दुर्गेश सिंह की नई तैनाती की गई है। भूमि प्रकरण में केस दर्ज कर आरोपितों को जेल भेजा गया है।


तीन पुलिस वालों का कार्य क्षेत्र बदला
एसएसपी ने तीन पुलिस वालों का कार्य क्षेत्र बदल दिया है। मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह को बांसगांव कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। मजनूं चौकी इंचार्ज संजय सिंह को सिकरीगंज भेजा गया है। गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा में रहे जगदम्मा पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed