{"_id":"6051de013a9ecb435e23229b","slug":"three-star-guest-house-to-be-built-for-gorakhpur-university-alumni","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलुमिनाई के लिए बनेगा थ्री स्टार गेस्टहाउस, विभागों को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलुमिनाई के लिए बनेगा थ्री स्टार गेस्टहाउस, विभागों को मिली जिम्मेदारी
Wed, 17 Mar 2021 04:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Mar 2021 04:16 PM IST
सार
- गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति ने दी जानकारी
- 30 अप्रैल से तीन मई के बीच होगी एलुमिनाई मीट
विज्ञापन
DDU gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय देश-विदेश में बसे अपने पुरातन छात्रों को जोड़ेगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय एलुमिनाई मीट का आयोजन 30 अप्रैल से दो मई के बीच होगा। एलुमिनाई की सुविधा के लिए 50 कमरों का एक थ्री स्टार गेस्टहाउस बनेगा। इसके निर्माण में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण विश्वविद्यालय अपने एलुमिनाई के साथ मिलकर करेगा।
विज्ञापन
देश-विदेश के पांच हजार पूर्व छात्रों को जोड़ने की विश्वविद्यालय की योजना है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प रखे गए हैं। एलुमिनाई मीट की सफलता के लिए कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने पुरातन छात्र परिषद का गठन किया है। इसके अध्यक्ष की जिम्मेदारी गणित विभाग के आचार्य प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव को सौंपी है। प्रो. विनय कुमार सिंह सचिव बनाए गए हैं। परिषद की जिम्मेदारी होगी कि वह प्रत्येक वर्ष एक अंतरराष्ट्रीय और दो राष्ट्रीय एलुमिनाई मीट का आयोजन कराएं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय एलुमिनाई मीट हर वर्ष 30 अप्रैल से दो मई के बीच ही आयोजित होगी। देश और विदेश के ज्यादा से ज्यादा पूर्व छात्र विश्वविद्यालय की एलुमिनाई परिषद से जुड़ें, इसके लिए सभी विभागों को अभियान चलाने को कहा गया है। 15 मार्च से 15 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान में सभी विभाग ऑनलाइन कांफ्रेंस आयोजित कर अधिक से अधिक पूर्व विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। उन्हें आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन
पुरातन छात्र परिषद विश्वविद्यालय बनने से पहले मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज और बीआरडी मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज के पुरातन छात्रों की जानकारी जुटाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज अब भी गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध है।
अंतरराष्ट्रीय एलुमिनाई का बनेगा ग्रुप
देश-विदेश में रह रहे एलुमिनाई से पुरातन छात्र परिषद का संवाद कायम रखने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। ऐसे पूर्व छात्र जिनका एलुमिनाई का पंजीकरण समाप्त हो गया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एलुमिनाई मीट को लोकप्रिय और सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया की मदद ली जाएगी।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के बहुत से एलुमिनाई देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। वे विश्वविद्यालय से भी जुड़े रहना चाहते हैं। पुरातन छात्र परिषद के माध्यम से उन्हें जोड़ने की योजना बनाई गई है। एलुमिनाई मीट इसका बड़ा माध्यम बनेगा। प्रो. राजेश सिंह, कुलपति