{"_id":"6ac6b9852e37a1816403ae4c","slug":"gorakhpur-dominates-divisional-yoga-competition-emerges-as-overall-champion-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1478061-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंडलीय योग प्रतियोगिता में गोरखपुर का दबदबा, बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंडलीय योग प्रतियोगिता में गोरखपुर का दबदबा, बना ओवरऑल चैंपियन
Thu, 08 Oct 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। 70वीं मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी योग प्रतियोगिता में गोरखपुर के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। लेडी प्रश्न कौर इंटर कॉलेज, बसडीला सरदारनगर के आयोजन में हुई प्रतियोगिता में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने तीनों आयु वर्ग में विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दबदबा कायम रखा।
प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक सोलो, आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर स्पर्धाएं कराई गईं। अंडर-14 बालक वर्ग के ट्रेडिशनल में गोरखपुर के अश्वनी प्रथम रहे। आर्टिस्टिक सोलो में अनुप शर्मा और अजीत कुमार गुप्ता ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। आर्टिस्टिक पेयर में अनुराग चौरसिया और अनमोल की जोड़ी तथा रिदमिक पेयर में आदर्श प्रजापति और आदर्श सिंह की जोड़ी विजेता रही।
अंडर-17 में ट्रेडिशनल स्पर्धा में राम जी और विवेक शर्मा ने पहला व दूसरा स्थान पाया। आर्टिस्टिक सोलो में सतीश प्रथम रहे। आर्टिस्टिक पेयर में अभिनव और अभिषेक तथा रिदमिक पेयर में आदर्श मौर्य और भानु प्रताप सिंह की जोड़ी अव्वल रही। अंडर-19 में ट्रेडिशनल में अभय साहनी, आर्टिस्टिक सोलो में ओम प्रजापति, आर्टिस्टिक पेयर में शिवांशु सिंह व शिवेंद्र पांडेय और रिदमिक पेयर में रितेश कुमार व अभिकेश यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। ये सभी खिलाड़ी गोरखपुर के ही रहे।
विज्ञापन
बालिका वर्ग में गोरखपुर की सौम्या यादव, दिव्या दत्ता, सलोनी चौधरी, अंशिका, सोनी, अंशु और राधिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। प्रदेशीय प्रतियोगिता आठ से 12 अक्तूबर तक आजमगढ़ में होगी। प्रतियोगिता में मंडल में गोरखपुर व देवरिया ने ही प्रतिभाग किया था। जिसमें देवरिया का कोई खास प्रदर्शन नहीं दिखा। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, चंद्रभूषण सिंह, वेद प्रकाश, अरविंद सिंह, डॉ. चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।