{"_id":"60743be88ebc3ec89761fe32","slug":"three-people-died-in-road-accident-in-siddharthnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आई दो बाइक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आई दो बाइक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Mon, 12 Apr 2021 06:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Apr 2021 06:29 PM IST
सार
घटना बांसी कोतवाली क्षेत्र के महोखवा गांव के पास हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित महोखवा गांव के पास सोमवार को दो बाइक व ट्रेलर में टक्कर हो गई। हादसे में बहन, भाई और मां की मौत हो गई, जबकि एक मासूम सहित दो लोग जख्मी हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, खेसरहा थाना क्षेत्र के बड्डाढ़ गांव निवासी रामकरन (35) पुत्र रघुनाथ अपनी मां सोना देवी (70), बहन बिंद्रावती (32), पत्नी विश्राम व भांजा नौ वर्षींय अनुराग निवासी पथरा थाना क्षेत्र के पिपरा झहराव के साथ बांसी कोतवाली क्षेत्र के सरैनिया गांव में अपनी बीमार मौसी को देखने गया था।
लौटते समय जैसे ही वह बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित महोखवा गांव के पास पहुंचा था कि खेसरहा थाना क्षेत्र के कठमोरवा निवासी बाइक सवार मनोज यादव पुत्र त्रियुगी यादव की बाइक से टकराकर अनियंत्रित हो गया। इतने में सामने से आ रहे ट्रेलर से दोनों बाइक जा भिड़ीं। हादसे में घटनास्थल पर ही रामकरन, सोना देवी व बिंद्रावती की मौके पर मौत हो गई, जबकि अनुराग व मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए तिलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रेलर को भी कब्जे में ले लिया है। कोतवाल बांसी शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
मौत के बाद दो गांव में मातम
एक साथ हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद पथरा थाना क्षेत्र के पिपरा झहराव और खेसरहा थाना क्षेत्र के बड्डाढ़ गांव में मातम छा गया है। एक तरफ बहन के घर तो दूसरे तरफ भाई के घर मातम छाया हुआ है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद दोनों घरों पर लोग पहुंच रहे हैं। हादसे में एक साथ तीन लोगों की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।